देश की खबरें | 'दस विधायकों को अयोग्य ठहराने वाली याचिका पर गोवा विस अध्यक्ष 26 फरवरी को विचार करेंगे’

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय को बुधवार को जानकारी दी गई कि गोवा विधानसभा के अध्यक्ष 26 फरवरी को कांग्रेस के एक नेता द्वारा दाखिल उस याचिका पर विचार करेंगे जिसमें जुलाई 2019 में भाजपा में शामिल हुए 10 विधायकों को अयोग्य ठहराये जाने का अनुरोध किया गया है।

नयी दिल्ली, 10 फरवरी उच्चतम न्यायालय को बुधवार को जानकारी दी गई कि गोवा विधानसभा के अध्यक्ष 26 फरवरी को कांग्रेस के एक नेता द्वारा दाखिल उस याचिका पर विचार करेंगे जिसमें जुलाई 2019 में भाजपा में शामिल हुए 10 विधायकों को अयोग्य ठहराये जाने का अनुरोध किया गया है।

विधानसभा अध्यक्ष की ओर से पेश हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने इस संबंध में न्यायालय को जानकारी दी।

प्रधान न्यायाधीश एस ए बोबडे और न्यायमूर्ति ए एस बोपन्ना और न्यायमूर्ति वी रामसुब्रमण्यन की एक पीठ ने अपने आदेश में कहा, ‘‘प्रतिवादी की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा है कि अयोग्य ठहराये जाने की याचिका को गोवा विधानसभा के अध्यक्ष द्वारा 26 फरवरी, 2021 को निपटारे के लिए सूचीबद्ध किया है। इन मामले को मार्च के पहले सप्ताह के लिए सूचीबद्ध करें।’’

उच्चतम न्यायालय कांग्रेस नेता गिरीश चोडनकर की याचिका पर सुनवाई कर रही थी।

पीठ ने टिप्पणी की '' हम हाथ पर हाथ धरे नहीं रह सकते...हम आदेश में मामले के निपटारे के लिए कह रहे हैं।''

याचिका में कहा गया है कि इन 10 विधायकों में से नौ कांग्रेस उम्मीदवार थे और वे 2017 के विधानसभा चुनाव में विधायक चुने गये थे जबकि एक अन्य 2019 के विधानसभा उपचुनाव में विधायक निर्वाचित हुए थे।

कांग्रेस नेता ने कहा था कि अगस्त, 2019 में अयोग्य ठहराने की याचिका दाखिल की गई थी और डेढ़ साल हो गये है लेकिन अब तक इस पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका