Goa: तृणमूल कांग्रेस ने विधानसभा में एसटी समुदाय को आरक्षण से जुड़े विधेयक के मुद्दे पर भाजपा को घेरा
तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने गोवा विधानसभा में अनुसूचित जनजाति (एसटी) समुदाय के लिए आरक्षण के प्रावधान वाले विधेयक को पारित करने में ‘‘नाकाम’’ रहने को लेकर शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा.
पणजी, 11 अप्रैल : तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने गोवा विधानसभा में अनुसूचित जनजाति (एसटी) समुदाय के लिए आरक्षण के प्रावधान वाले विधेयक को पारित करने में ‘‘नाकाम’’ रहने को लेकर शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा. गोवा राज्य के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में अनुसूचित जनजातियों के प्रतिनिधित्व का पुनः समायोजन विधेयक, 2024 पिछले साल अगस्त में केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल द्वारा पेश किया गया था.
तृणमूल प्रवक्ता ट्रेजानो डीमेलो ने संवाददाताओं से कहा कि ममता बनर्जी नीत तृणमूल कांग्रेस संसद में एसटी समुदाय के लिए राजनीतिक आरक्षण का मुद्दा उठाती रही है. उन्होंने दावा किया, ‘‘लेकिन भाजपा नेताओं ने हाल में संसद सत्र के दौरान यह दावा करते हुए विधेयक को पारित करने से इनकार कर दिया कि और भी महत्वपूर्ण विधेयक हैं जिन्हें पारित करने की आवश्यकता है. वे विधेयक को पारित करने में नाकाम रहे.’’ यह भी पढ़ें : Assam Board SEBA HSLC 10th Result: असम बोर्ड 10वीं का रिजल्ट घोषित, इस डायरेक्ट लिंक से कर सकते हैं चेक
उन्होंने कहा कि विधेयक का कोई विरोध नहीं था और इसलिए इसे संसद में आसानी से पारित किया जा सकता था. डीमेलो के अनुसार, तृणमूल सांसद डेरेक ओब्रायन ने कार्य मंत्रणा समिति (बीएसी) के दौरान इस मुद्दे को उठाया था, लेकिन भाजपा ने विचार से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि गोवा में एसटी समुदाय के सदस्यों की आबादी अच्छी खासी है. उन्होंने आरोप लगाया कि यह सरकार सिर्फ उच्च वर्ग के लोगों के लिए है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 11, 2025 03:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

