एजेंसी न्यूज

Goa: गोवा पुलिस ने बेटे की हत्या के मामले में सूचना सेठ के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया

गोवा पुलिस ने कैंडोलिम के एक अपार्टमेंट में अपने चार साल के बेटे की हत्या की आरोपी एवं एक स्टार्टअप की सीईओ सूचना सेठ के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया है.

Goa: गोवा पुलिस ने बेटे की हत्या के मामले में सूचना सेठ के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया
(Photo : X)

पणजी, 3 अप्रैल : गोवा पुलिस ने कैंडोलिम के एक अपार्टमेंट में अपने चार साल के बेटे की हत्या की आरोपी एवं एक स्टार्टअप की सीईओ सूचना सेठ के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया है.

सेठ (39) को सात जनवरी की रात को कर्नाटक के चित्रदुर्ग से गिरफ्तार किया गया था, जब वह कथित तौर पर अपने बेटे के शव को बैग में डालकर टैक्सी से यात्रा कर रही थी. आरोप है सेठ अपने बच्चे की हत्या करने के बाद छह जनवरी की रात को गोवा छोड़कर चली गई थी. यह भी पढ़ें : Bihar Shocker: पटना में पेट्रोल पंप मालिक से 32 लाख रुपये की लूट, कर्मचारी को मारी गोली

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि कैलंगुट पुलिस ने इस सप्ताह सूचना सेठ के खिलाफ 642 पन्नों का आरोपपत्र दाखिल किया है. आरोपपत्र में उल्लेख किया गया है कि बच्चे की मौत सदमे और गला घोंटने के कारण हुई.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 03, 2024 09:25 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).