देश की खबरें | गोवा: पर्रिकर के बेटे ने भाजपा के असंतुष्ट नेता से मिलने के अपने निर्णय का बचाव किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के बेटे ने शुक्रवार को कहा कि भाजपा के प्रति उनकी निष्ठा पर महज इसलिए सवाल नहीं उठाया जा सकता कि एक दिन पहले वह पार्टी के एक असंतुष्ट नेता से मिले थे।
पणजी, 24 जुलाई गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के बेटे ने शुक्रवार को कहा कि भाजपा के प्रति उनकी निष्ठा पर महज इसलिए सवाल नहीं उठाया जा सकता कि एक दिन पहले वह पार्टी के एक असंतुष्ट नेता से मिले थे।
उत्पल पर्रिकर ने पूर्व विधायक किरण कांदोलकर से मुलकात की थी।
उल्लेखनीय है कि कांदोलकर ने पखवाड़े भर पहले अपनी खुद की पार्टी बनाने की धमकी देते हुए कहा था कि भाजपा में उन्हें सम्मान नहीं मिल रहा है।
कांदोलकर ने बृहस्पतिवार को उत्पल के आवास पर उनसे मुलाकात की, जसके बाद भाजपा में अटकलें लगाई जाने लगी।
इस मुलाकात के बारे में पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे ने कहा कि इसमें कुछ भी गोपनीय नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘यदि मैं चाहता तो उनके साथ तस्वीरें लिये जाने से बच सकता था, या उनसे किसी गुप्त स्थान पर मिलता। ’’
उन्होंने कहा कि कांदोलकर उन नेताओं में शामिल हैं जिन्होंने उनके दिवंगत पिता के साथ काम किया था और इसलिए जब पूर्व विधायक ने उनसे मिलने को कहा , तब वह मना नहीं कर पाये।
उत्पल ने कहा, ‘‘कोई संदेह नहीं होना चाहिए। मैं अपने पिता के नक्शे कदम पर चलूंगा।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)