COVID-19: बिट्स पिलानी परिसर में कोविड-19 से 24 छात्रों के संक्रमित होने के बाद एहतियाती उपाय के आदेश जारी
दक्षिण गोवा जिला प्रशासन ने वास्को शहर के नजदीक बिट्स पिलानी परिसर में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 24 मामले सामने आने के बाद सभी छात्रों और शिक्षकों की कोविड-19 जांच के आदेश दिये हैं.
पणजी, 1 अप्रैल : दक्षिण गोवा जिला प्रशासन ने वास्को शहर के नजदीक बिट्स पिलानी परिसर में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 24 मामले सामने आने के बाद सभी छात्रों और शिक्षकों की कोविड-19 (COVID-19) जांच के आदेश दिये हैं.
वास्को के उप जिलाधिकारी दत्तराज गौंस देसाई ने यहां जारी एक आदेश में कहा कि जुआरीनगर में बिट्स पिलानी के गोवा कैम्पस में छात्रों के बीच कोविड-19 के 24 मामले सामने आये हैं. यह भी पढ़ें : COVID-19: मुंबई पुलिस आज से मास्क न पहनने वालों पर जुर्माना नहीं लगाएगी
आदेश में कहा गया है कि देसाई ने बिट्स पिलानी गोवा कैम्पस के कुलसचिव को सभी छात्रों, शिक्षकों और संक्रमितों के संपर्क में आने वालों की आरटी-पीसीआर जांच कराने को कहा है. साथ ही, कोविड प्रोटोकॉल के तहत निर्धारित एहतियाती उपाय करने को भी कहा है.
Tags
संबंधित खबरें
Baba Vanga Predictions: क्या तीसरा विश्व युद्ध शुरू हो रहा है? बाबा वेंगा की 2026 की डरावनी भविष्यवाणी फिर से सुर्खियों में क्यों है?
Fact Check: BBC की रिपोर्ट के नाम पर दावा, क्या COVID-19 वैक्सीन लगवाने वाले लोग जून 2026 तक मर जाएंगे? जानें वायरल खबर की सच्चाई
Fact Check: गोवा में हवा में उड़ती महिला? वायरल वीडियो का 'भूतिया' सच आया सामने, जानें क्या है इस रहस्यमयी क्लिप की असलियत
Bhavish Aggarwal: ओला इलेक्ट्रिक के CEO भाविश अग्रवाल के खिलाफ जमानती वारंट जारी, गोवा उपभोक्ता आयोग ने लिया सख्त एक्शन
\