देश की खबरें | मलेरिया उन्मूलन की ओर बढ़ रहा गोवा: स्वास्थ्य मंत्री राणे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गोवा के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने कहा कि राज्य मलेरिया मुक्त होने के अंतिम चरण में प्रवेश कर चुका है और 2025-26 तक इस बीमारी के पूर्ण उन्मूलन का लक्ष्य है।
पणजी, आठ जुलाई गोवा के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने कहा कि राज्य मलेरिया मुक्त होने के अंतिम चरण में प्रवेश कर चुका है और 2025-26 तक इस बीमारी के पूर्ण उन्मूलन का लक्ष्य है।
राणे ने सोमवार को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि मच्छर जनित बीमारियों (वीबीडी) को खत्म करने के लिए स्वास्थ्य सेवाएं निदेशालय ने विभिन्न विभागों को परामर्श जारी कर उनसे अलग-अलग क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने को कहा है।
उन्होंने कहा कि इसके अलावा, गोवा जन स्वास्थ्य अधिनियम के तहत निर्माण स्थलों पर सभी मजदूरों के लिए मलेरिया जांच को अनिवार्य किया जा रहा है और स्वास्थ्य कार्ड जारी किए जा रहे हैं।
मंत्री ने कहा, ‘‘गोवा मलेरिया उन्मूलन की ओर बढ़ रहा है जिसका लक्ष्य 2025-26 तक मलेरिया को पूरी तरह से खत्म करना है।’’
मंत्री ने लोगों से साफ-सफाई रखकर मच्छरों के प्रजनन स्थलों को खत्म करने में मदद करने का आग्रह किया।
राणे ने कहा, ‘‘आइए, हम मिलकर गोवा को मच्छर जनित बीमारी से मुक्त बनाने के लिए काम करें। इसमें जन भागीदारी और अंतर-विभागीय समन्वय अहम है।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 08, 2025 02:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

