देश की खबरें | गोवा: कोविड-19 के डर से कई गांवों ने अपने स्तर पर किया लॉकडाउन
जियो

पणजी, 10 जून गोवा के ग्रामीण इलाकों में कोरोना वायरस संक्रमण फैलने के डर से सत्तारी और बिचोलिम तालुका के कई गांवों ने एहतियाती तौर पर कम से कम चार दिन के लिए लॉकडाउन जारी रखने का फैसला किया है।

कर्नाटक सीमा से सटे सत्तारी के केरी गांव में मंगलवार को लॉकडाउन लगाने का फैसला हुआ और इसके बाद मोरलेम में बंद आयोजित किया गया। केरी गांव पंचायत के सदस्य लक्ष्मण गावास ने यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | सत्ता जाने के बाद भी मध्य प्रदेश कांग्रेस में All Is Not Well, दिग्विजय सिंह और इस नेता के बीच शुरू हुई सियासी तकरार.

बिचोलिम तालुका और संखालिम क्षेत्र की दुकानें भी बंद रहीं।

संखालिम मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत का निर्वाचन क्षेत्र है।

यह भी पढ़े | कोविड-19 से बीएसएफ जवान की मौत, संक्रमण से सीएपीए में 14वीं मौत.

गावास ने कहा कि केरी तथा अन्य कुछ गांवों में कम से कम चार दिन तक लॉकडाउन रहेगा।

इस बीच राज्य की स्वास्थ्य सचिव नीला मोहनन ने बुधवार को कहा कि इस तरह के स्वत: लॉकडाउन की कोई आवश्यकता नहीं है लेकिन सरकार को पता चला है कि कुछ गांव इस तरह की पाबंदियां लगा रहे हैं।

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने मंगलवार को कहा था कि सत्तारी तालुका से संक्रमण के कुछ मामले सामने आए हैं और संक्रमण को सामुदायिक स्तर पर फैलने से रोकने के लिए गांवों में जांच शुरू कर दी गई है।

कुछ स्थानीय सार्वजनिक परिवहन संघों ने भी ग्रामीण इलाकों में संक्रमण फैलने के डर से अपनी सेवाएं निलंबित कर दी हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)