देश की खबरें | गोवा: चुनाव से पहले मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल ने पणजी सीट के लिये दावेदारी की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गोवा के दिवंगत मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर ने सोमवार को कहा कि वह अपना पहला चुनाव पणजी विधानसभा सीट से लड़ना चाहते हैं, जिसका प्रतिनिधित्व उनके पिता ने किया था।

पणजी, एक नवंबर गोवा के दिवंगत मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर ने सोमवार को कहा कि वह अपना पहला चुनाव पणजी विधानसभा सीट से लड़ना चाहते हैं, जिसका प्रतिनिधित्व उनके पिता ने किया था।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, “मैंने पहले ही पार्टी को पणजी से (चुनाव) लड़ने की अपनी इच्छा के बारे में बता दिया है।

यह पूछे जाने पर कि क्या अगले साल फरवरी में होने वाले राज्य विधानसभा चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा उन्हें टिकट देने से इनकार करने की स्थिति में वह एक निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेंगे, उत्पल ने कहा, “मुझे विश्वास है कि पार्टी मुझे टिकट देगी। मैं उनसे बातचीत कर रहा हूं। मैं लगातार भाजपा के संपर्क में हूं।"

पणजी निर्वाचन क्षेत्र का पूर्व में कई बार मनोहर पर्रिकर प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

मनोहर पर्रिकर के 2019 में निधन के बाद हुए उपचुनाव में भाजपा पणजी सीट कांग्रेस उम्मीदवार अतानासियो मोनसेरेट से हार गई थी। बाद में मोनसेरेट कांग्रेस के नौ अन्य विधायकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए थे।

अमेरिका से परास्नातक डिग्री लेने वाले व्यवसायी उत्पल पर्रिकर ने मार्च 2019 में अपने पिता की मृत्यु के तुरंत बाद राजनीति में आने की इच्छा व्यक्त की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\