देश की खबरें | गोवा आईआईटी परिसर परियोजना: झड़प के बाद कस्बे में सुरक्षा बढ़ाई गई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गोवा के शेल-मेलाउली गांव में प्रस्तावित आईआईटी परिसर के विरोध में स्थानीय लोगों और पुलिस के बीच झड़प के एक दिन बाद बृहस्पतिवार को भी निकटवर्ती वालपोई कस्बे में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पणजी, सात जनवरी गोवा के शेल-मेलाउली गांव में प्रस्तावित आईआईटी परिसर के विरोध में स्थानीय लोगों और पुलिस के बीच झड़प के एक दिन बाद बृहस्पतिवार को भी निकटवर्ती वालपोई कस्बे में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बढ़ा दी गई है और अतिरिक्त बल की मांग की गई है क्योंकि ग्रामीण आईआईटी परिसर के निर्माण के लिए भूमि सीमांकन नहीं करने देने पर अड़े हुए हैं।

उन्होंने बताया कि सरकारी आदेश पर भूमि सीमांकन का काम स्थाई रूप से रोक दिया गया था।

उन्होंने कहा,‘‘ सीमांकन का काम किसी भी वक्त शुरू हो सकता है।’’

दरअसल शेल-मेलाउली और गुलेली गांवों में दस लाख वर्ग मीटर क्षेत्र में आईआईटी गोवा का निर्माण प्रस्तावित है। गांववासी इसका विरोध कर रहे हैं और उनका कहना है कि इससे उनकी बेशकीमती जमीनें चली जाएंगी।

बुधवार को शेल-मेलाउली गांव के बाहर वन क्षेत्र में लोगों ने पुलिसकर्मियों पर पथराव किया, जिसके बाद पुलिस ने भीड़ की तितर बितर करने के लिए लाठियां चलाईं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस