एजेंसी न्यूज

गोवा में कोविड-19 के एक दिन में सबसे अधिक 47 नये मामले सामने आये

गोवा में बुधवार को कोविड-19 के एक दिन में अब तक सबसे अधिक 47 नये मामले सामने आये. यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने दी. अधिकारी ने बताया कि इसके साथ ही इस तटवर्ती राज्य में कोविड-19 के कुल मामले बढ़कर 126 हो गए.

गोवा में कोविड-19 के एक दिन में सबसे अधिक 47 नये मामले सामने आये
कोरोना वायरस से जंग (Photo Credits: Pixabay)

पणजी: गोवा में बुधवार को कोविड-19 के एक दिन में अब तक सबसे अधिक 47 नये मामले सामने आये. यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने दी. अधिकारी ने बताया कि इसके साथ ही इस तटवर्ती राज्य में कोविड-19 के कुल मामले बढ़कर 126 हो गए. उन्होंने कहा कि गोवा को एक महीने पहले ग्रीन जोन घोषित किया गया था. गोवा में ऐसे मरीजों की संख्या बढ़कर 69 हो गई है जिनका अभी उपचार चल रहा है.

यह भी पढ़े | चीन के साथ छह जून को वार्ता में विशिष्ट प्रस्ताव रखेगा भारत: सूत्र.

47 नये मामलों में से अकेले 42 मामले दक्षिण गोवा में वास्को नगर के मंगोर हिल क्षेत्र में सामने आये.

अधिकारी ने कहा कि राज्य सरकार ने पहले मंगोर हिल क्षेत्र की पहचान कोविड-19 निषिद्ध क्षेत्र के तौर पर की थी और वहां जांच बढ़ा दी थी.

यह भी पढ़े | मुंबई की जलती इमारत से 10 लोग बचाए गए, आग बुझाई गई.

यहां जारी एक मेडिकल बुलेटिन के अनुसार दो मरीज महाराष्ट्र से आये थे. तीन अन्य हवाई यात्री थे. उनमें से दो दुबई से आये थे जबकि एक हैदराबाद से आया था. इस बीच मंगोर हिल क्षेत्र विवाद का विषय बन गया है क्योंकि मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा है कि वहां सामने आये मामले स्थानीय संक्रमण के हैं और सामुदायिक संक्रमण नहीं हुआ है. उन्होंने कहा कि पूरे क्षेत्र को सील कर दिया गया है जिसमें करीब 2000 घर है और राज्य प्राधिकारियों ने वहां लोगों को जरूरी चीजों की आपूर्ति के लिए इंतजाम किये हैं.

वहीं विपक्षी दलों ने मांग की कि पूरे वास्को नगर को एक निषिद्ध क्षेत्र घोषित कर सील कर दिया जाए ताकि संक्रमण आगे नहीं फैले. निर्दलीय विधायक रोहन खाउंटे ने सावंत पर स्थिति को संभालने में असफल रहने का अरोप लगाया. उन्होंने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री मंगोर हिल में सामने आये मामलों को सामुदायिक संक्रमण के मामले घोषित करने से बच रहे हैं.’’

कांग्रेस के गोवा प्रवक्ता टी डीमैलो ने कहा, ‘‘पूरे वास्को नगर को सील कर देना चाहिए और बंदरगाह नगर में जांच बढ़ायी जानी चाहिए.’’

.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 03, 2020 11:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).