पणजी, आठ सितंबर गोवा के राज्यपाल पीएस श्रीधरन पिल्लई ने इस तटीय राज्य में अगले महीने होने वाले राष्ट्रीय खेलों के लिए मशाल प्रज्वलित की।
राजभवन में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक और अन्य गणमान्य उपस्थित थे।
इस मौके पर सावंत ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 या 26 अक्टूबर, 2023 को खेलों का उद्घाटन करेंगे।’’
राज्यपाल ने मशाल प्रज्ज्वलन के साथ इन खेलों के गान को जारी किया जिसे अभिनेता अमिताभ बच्चन ने आवाज दी है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि गोवा पहली बार राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करेगा।
उन्होंने कहा, ‘‘यह जीत या हार के बारे में नहीं है बल्कि खेलों में भागीदारी अधिक महत्वपूर्ण है।’’
सावंत ने कहा कि खेलों के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए इस मशाल को गोवा के हर हिस्से में ले जाने के साथ अन्य राज्यों में भी इसे ले जाया जायेगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY