देश की खबरें | गोवा सरकार ने किसानों की सहायता के लिए 'आत्मनिर्भर' योजना के तहत कार्ययोजना जारी की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गोवा सरकार ने अपने 'आत्मनिर्भर' कार्यक्रम के तहत कृषि और पशुपालन की सहायता करने के लिए सोमवार को एक कार्ययोजना जारी की।
पणजी, पांच अक्टूबर गोवा सरकार ने अपने 'आत्मनिर्भर' कार्यक्रम के तहत कृषि और पशुपालन की सहायता करने के लिए सोमवार को एक कार्ययोजना जारी की।
सरकार ने ''आत्मनिर्भर भारत स्वयंपूर्ण गोवा प्रोग्राम'' के अंतर्गत डेयरी और मुर्गी पालन को बढ़ावा देने समेत कई नए पहल की भी घोषणा की है।
इसमें खेतों में जंगली जानवरों और मवेशियों के ''खतरे'' को लेकर भी चर्चा की गई है।
मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने एक बयान में कहा, '' किसानों की सहायता के लिए फसल बीमा और बाड़ लगाने की सुविधा का लाभ दिया जाएगा। साथ ही बागवानी की खेती, कृषि उपकरण की खरीद और चिकित्सा पौधों की कटाई में भी मदद दी जाएगी।''
बयान के मुताबिक, '' इस योजना में जलाश्यों का पुनरुद्धार, वर्षा जल संचयन और जल-विभाजन परियोजना के कार्यान्वयन की पहल शामिल हैं।''
इसके मुताबिक, स्थानीय स्तर पर उगाए जाने वाले फलों के लिए खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों की भी स्थापाना की जाएगी।
इस योजना में अनुबंध सामुदायिक खेती को बढ़ावा देने के बारे में भी जिक्र किया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)