देश की खबरें | गोवा सरकार ने लोगों को राज्य पहुंचने पर कोविड-19 की जांच नहीं कराने का दिया विकल्प
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बुधवार को कहा कि बृहस्पतिवार से राज्य पहुंचने वाले लोगों के पास विकल्प होगा कि चाहे तो वे कोविड-19 की जांच नहीं कराएं । हालांकि, प्रवेश स्थल पर देखा जाएगा कि उनमें संक्रमण के कोई लक्षण तो नहीं हैं ।
पणजी, 10 जून गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बुधवार को कहा कि बृहस्पतिवार से राज्य पहुंचने वाले लोगों के पास विकल्प होगा कि चाहे तो वे कोविड-19 की जांच नहीं कराएं । हालांकि, प्रवेश स्थल पर देखा जाएगा कि उनमें संक्रमण के कोई लक्षण तो नहीं हैं ।
उन्होंने कहा कि जो लोग जांच नहीं करवाने का विकल्प चुनेंगे उन्हें 14 दिन घर पर ही पृथक-वास में रहना होगा ।
यह भी पढ़े | कोविड-19 से बीएसएफ जवान की मौत, संक्रमण से सीएपीए में 14वीं मौत.
सावंत ने कहा कि राज्य में आने वालों की संख्या में बढोतरी से जांच केंद्र पर पड़ने वाले दबाव के कारण सरकार मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) में बदलाव कर नयी योजना लायी है ।
उन्होंने कहा, ‘‘एसओपी में बदलाव के तहत बिना कोविड-19 जांच के भी लोगों को राज्य में प्रवेश की अनुमति होगी। जिन लोगों में संक्रमण का कोई लक्षण नहीं होगा, उनके पास यह विकल्प होगा। यह योजना 11 जून से लागू होगी । हालांकि, यह आवश्यक है कि जो लोग जांच नहीं कराएंगे उन्हें घर पर ही 14 दिन पृथक-वास में रहना होगा।’’
यह भी पढ़े | लद्दाख सीमा विवाद: राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर फिर साधा निशाना, कहा- प्रधानमंत्री पूरे सीन से गायब है.
मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘गोवा पहुंचने पर जो लोग जांच कराना चाहेंगे, उन्हें जांच के परिणाम आने तक संस्थागत पृथक-वास में रहना होगा।’’
सावंत ने कहा कि लोग आईसीएमआर संबद्ध किसी भी प्रयोगशाला से संक्रमण नहीं होने की रिपोर्ट ला सकते हैं। यह रिपोर्ट राज्य में आगमन के 48 घंटे के भीतर की होनी चाहिए ।
उन्होंने कहा, ‘‘राज्य आने वाले हर व्यक्ति की थर्मल स्कैनर से जांच होगी और लक्षण पाए जाने पर व्यक्ति को पृथक-वापस में ले जाया जाएगा, जहां पर जांच होगी।’’
गोवा में कोविड-19 की स्थिति पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में अब तक 359 मामले आए हैं, जिसमें से 67 लोग ठीक हो चुके हैं ।
उन्होंने कहा, ‘‘हमारे यहां वर्तमान में संक्रमण के 292 मामले हैं । इनमें केवल 21 ही लक्षण वाले मामले हैं। किसी भी मरीज को वेंटिलेटर पर नहीं रखा गया है । ’’
सावंत ने कहा कि तीन मरीजों को छोड़कर बाकी सभी मरीज गोवा के हैं ।
उन्होंने कहा, ‘‘कुल मामलों में 194 मामले वास्को के मंगूर हिल इलाके से आए हैं । इलाके को निषिद्ध क्षेत्र घोषित कर दिया गया है । ’’
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 के संक्रमण को रोकने के लिए काम कर रहे 11 स्वास्थ्यकर्मी अब तक संक्रमित हुए हैं । राज्य संचालित कदंबा परिवहन निगम लिमिटेड के चार ड्राइवर भी संक्रमित पाए गए हैं ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)