देश की खबरें | गोवा: रेस्तरां पर एफडीए की छापेमारी के बाद कांग्रेस विधायक का मंत्री राणे से वाक्युद्ध

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गोवा में विपक्ष के नेता माइकल लोबो ने सोमवार को राज्य के खाद्य एवं औषधि प्रशासन मंत्री विश्वजीत राणे पर उनके व्यवसाय को निशाना बनाने और रेस्तरां को ''कमजोर आधार'' पर सील करने का आरोप लगाया।

पणजी, 27 जून गोवा में विपक्ष के नेता माइकल लोबो ने सोमवार को राज्य के खाद्य एवं औषधि प्रशासन मंत्री विश्वजीत राणे पर उनके व्यवसाय को निशाना बनाने और रेस्तरां को ''कमजोर आधार'' पर सील करने का आरोप लगाया।

वहीं, राणे ने कहा कि इस तरह की घिनौनी बयानबाजी कानून को अपना काम करने से नहीं रोकेगी।

लोबो 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में शामिल हुए। इसके पूर्व वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में थे। राणे और लोबो के बीच वाक्युद्ध तब शुरू हुआ, जब राज्य एफडीए के दल ने दिन के दौरान अंजुना स्थित उनके एक रेस्तरां पर छापा मारा।

संवाददाता सम्मेलन में लोबो ने दावा किया कि राणे, उनके और उनकी विधायक पत्नी डेलिला के व्यवसायों पर व्यक्तिगत रूप से हमलावर हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि खाद्य एवं औषधि प्रशासन के अधिकारी उनके रेस्तरां पर छापा मार रहे हैं और उन्हें ''कमजोर आधार'' पर सील करने का आदेश दे रहे हैं।

कलांगुट से कांग्रेस विधायक ने कहा, ''मैं विधायक बनने से पहले भी इन व्यवसायों में रहा हूं। तब इन व्यवसायों को लेकर कोई मुद्दा नहीं था, लेकिन अचानक जब मैं विपक्ष में हूं तो छापेमारी शुरू हो गई है। मैं एफडीए अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक शिकायत दायर करूंगा, जिन्होंने संरक्षकों को मेरे अंजुना रेस्तरां में प्रवेश करने से रोका।''

राणे ने पलटवार करते हुए कई ट्वीट कर लोबो से कहा कि कानून को अपना काम करने दें।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Fact Check: गिरीश महाजन पर बरसने वाली महिला 'बिग बॉस' फेम पूजा मिश्रा नहीं हैं; जानें मुंबई ट्रैफिक जाम के वायरल वीडियो का सच

Uttar Pradesh: बदायूं में शादी समारोह में आवारा कुत्ते का आतंक, विदाई के दौरान 60 से ज्यादा लोगों को काटा, मची भगदड़

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में बल्लेबाजों का दिखेगा जलवा या गेंदबाज करेंगे कमाल, यहां जानें पिच और मौसम का हाल

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त