देश की खबरें | गोवा चर्च ने कार्यकर्ता स्टेन स्वामी की रिहाई की मांग की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गोवा के चर्च ने मंगलवार को कहा कि केंद्र सरकार को जनजातीय कार्यकर्ता और पादरी फादर स्टेन स्वामी को तत्काल रिहा करना चाहिए।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पणजी, 13 अक्टूबर गोवा के चर्च ने मंगलवार को कहा कि केंद्र सरकार को जनजातीय कार्यकर्ता और पादरी फादर स्टेन स्वामी को तत्काल रिहा करना चाहिए।

स्वामी को एक जनवरी 2018 को महाराष्ट्र के पुणे के पास कोरेगांव भीमा में हुई हिंसा के मामले में गिरफ्तार किया गया था।

यह भी पढ़े | Temple Re-Opening in Maharashtra: मंदिर खोलने को लेकर शरद पवार ने लिखी पीएम मोदी को लिखा पत्र, राज्यपाल की पर उठाए सवाल.

गोवा चर्च की एक इकाई- सामाजिक न्याय और शांति परिषद (सीएसजेपी) ने एक वक्तव्य जारी कर कहा है कि सभी पंथों को मानने वाले नागरिकों के अधिकारों की रक्षा होनी चाहिए।

सीएसजेपी के निदेशक फादर सेवियो फर्नांडीज ने कहा कि “ईसाईयों को राष्ट्रविरोधी करार देने का प्रयास किया जा रहा है और उन्हें राजनीतिक स्थान देने से वंचित रखने की जमीन तैयार की जा रही है तथा उनके लोकतांत्रिक अधिकारों को समाप्त किया जा रहा है।”

यह भी पढ़े | Uttar Pradesh: लॉकडाउन के 6 महीने के बाद उत्तर प्रदेश में मल्टीप्लेक्स और सिनेमाहॉल केंद्र सरकार की गाइडलाइन के अनुसार 15 अक्टूबर से खुलेंगे.

स्वामी को रांची स्थित उनके आवास से बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया था।

फर्नांडीज ने कहा, “सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि सभी पंथों के लोगों के अधिकारों, कर्तव्यों और सुविधाओं की रक्षा हो सके और शांति तथा समरसता का वातावरण कायम किया जा सके।”

उन्होंने कहा कि एनआईए द्वारा स्वामी को गिरफ्तार किया जाना पूर्ण रूप से उनके अधिकारों का उल्लंघन है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\