देश की खबरें | गोवा के मुख्यमंत्री ने पर्रिकर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता दिवंगत मनोहर पर्रिकर को रविवार को उनकी 65वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पणजी, 13 दिसंबर गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता दिवंगत मनोहर पर्रिकर को रविवार को उनकी 65वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री ने उन्हें प्ररेणा स्रोत और मार्गदर्शक बताया।

यह भी पढ़े | RTGS Facility Becomes 24X7: आरटीजीएस सेवाएं आज रात से 24 घंटे उपलब्ध होंगी, यहां देखें पूरी डिटेल्स.

पर्रिकर का जन्म 13 दिसंबर 1955 में हुआ था। वह नरेंद्र मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में देश के रक्षा मंत्री भी रहे थे।

उनका 17 मार्च 2019 को निधन हो गया था। वह अग्न्याशय के कैंसर से पीड़ित थे।

यह भी पढ़े | 2001 Parliament Attacks: पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह समेत इन दिग्गज नेताओं ने संसद भवन पर हुए हमले में शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि.

सावंत ने ट्वीट किया, ‘‘ दिवंगत मनोहर पर्रिकर हमारे लिए प्ररेणा स्रोत और मार्गदर्शक थे। हम उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग का अनुसरण कर रहे हैं। आज उनकी जयंती पर हम उनकी आत्मा को श्रद्धांजलि देते हैं।’’

इस मौके पर भाजपा के पणजी मंडल ने अपने दफ्तर में रक्त दान शिविर का आयोजन किया है।

सावंत, गोवा प्रदेश भाजपा प्रमुख सदानंद तनवडे के साथ शिविर गए जहां पार्टी के कुछ विधायकों ने रक्तदान किया।

तनवडे ने ट्वीट किया, ‘‘पद्म भूषण मनोहर पर्रिकर जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। गोवा ने ऐसा प्रसिद्ध व्यक्ति दिया जिन्होंने न्याय और समानता के आधार पर समाज के लिए काम किया। ’’

भाजपा के राज्य महासचिव और पूर्व सांसद नरेंद्र सवाइकर ने भी पर्रिकर को श्रद्धांजलि दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\