देश की खबरें | गोवा : मुख्यमंत्री ने उद्यमिता से युवाओं के लिए रोजगार सृजित करने की पहल को मंजूरी दी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बृहस्प्तिवार को उद्यमिता के माध्यम से युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित करने की पहल को मंजूरी दी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
पणजी, 10 जुलाई गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बृहस्प्तिवार को उद्यमिता के माध्यम से युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित करने की पहल को मंजूरी दी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि यह निर्णय राज्य संचालित आर्थिक विकास निगम (ईडीसी) लिमिटेड की शासी परिषद की बैठक में हिस्सा लिया।
एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री सावंत की अध्यक्षता में शासी परिषद ने गोवा के उद्यमशीलता पारिस्थितिकी तंत्र के विकास में तेजी लाने और स्थानीय व्यवसायों के लिए वित्तीय समावेशन को मजबूत करने के लिए कई अन्य निर्णय लिए।
उन्होंने कहा, ‘‘रोजगार और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में, मुख्यमंत्री ने ‘मुख्यमंत्री रोजगार योजना’ को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है, जो उद्यमिता के माध्यम से युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित करने के उद्देश्य से एक नई पहल है।’’
प्रवक्ता ने कहा कि राज्य के शैक्षणिक संस्थानों में उद्यमशीलता शिक्षा को और अधिक शामिल करने के लिए, मुख्यमंत्री ने गोवा के सरकारी महाविद्यालयों और उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के संकाय सदस्यों को प्रशिक्षित करने के लिए भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान (ईडीआईआई) के साथ एक पहल को मंजूरी दी है।
उन्होंने बताया कि सावंत ने ईडीसी को विशेष रूप से गोवा के व्यवसायों के लिए नई, लक्षित ऋण योजनाएं तैयार करने और उद्यमियों के लिए मौजूदा आर्थिक योजनाओं तक पहुंच को सुलभ और बेहतर बनाने का निर्देश दिया।
प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने ऋण प्रस्तावों के एक नए दौर को मंज़ूरी दी, जिससे इस वर्ष ईडीसी द्वारा स्वीकृत ऋणों का कुल मूल्य लगभग 40 करोड़ रुपये हो गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 10, 2025 03:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

