देश की खबरें | गोवा के मुख्यमंत्री ने केजरीवाल पर केंद्र बनाम राज्य का मुद्दा बनाने का आरोप लगाया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बृहस्पतिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाया कि वह केंद्र बनाम राज्य का मुद्दा बना रहे हैं। इससे पहले केजरीवाल ने दावा किया था कि गोवा सरकार केंद्र के दबाव में काम कर रही है।
पणजी, 12 नवंबर गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बृहस्पतिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाया कि वह केंद्र बनाम राज्य का मुद्दा बना रहे हैं। इससे पहले केजरीवाल ने दावा किया था कि गोवा सरकार केंद्र के दबाव में काम कर रही है।
दोनों नेताओं के बीच ट्विटर पर विवाद बुधवार को उस समय शुरू हुआ जब सावंत ने केजरीवाल को सलाह दी कि वह गोवा के बारे में बोलने के बदले राष्ट्रीय राजधानी में प्रदूषण को लेकर चिंतित हों।
यह भी पढ़े | प्रधानमंत्री मोदी के कदमों के कारण मंदी में चला गया देश: राहुल.
केजरीवाल ने बृहस्पतिवार सुबह एक ट्वीट में गोवा के मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि वह उन लोगों की सुनें जो रेलवे लाइन के दोहरीकरण का विरोध कर रहे हैं।
केजरीवाल ने कहा कि वह समझते हैं कि केंद्र गोवा पर परियोजना थोप रहा है लेकिन राज्य सरकार को गोवा को ‘कोयला हब’ बनाने की योजना से मना करना चाहिए।
यह भी पढ़े | West Bengal: बंगाल बीजेपी के अध्यक्ष दिलीप घोष के काफिले पर अलीपुरद्वार में हमला, फेंके गए पत्थर.
इसके जवाब में सावंत ने ट्वीट किया कि रेलवे पटरियों का दोहरीकरण एक "राष्ट्र-निर्माण कवायद’’ है।
सावंत ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा, "हम गोवा को कोयला हब नहीं बनने देंगे। केंद्र बनाम राज्य का मुद्दा बनाने में आपकी विशेषज्ञता को जानते हुए हम आपकी सलाह पर गौर नहीं करेंगे।’’
केजरीवाल ने पिछले दिनों पर्यावरण की रक्षा के लिए गोवा के लोगों की प्रशंसा की थी और राज्य की भाजपा सरकार पर सार्वजनिक विरोध को दबाने का आरोप लगाया था।
कई गैर-सरकारी संगठन (एनजीओ) और विपक्षी दल गोवा में बिजली पारेषण, राष्ट्रीय राजमार्ग विस्तार और रेल लाइनों के दोहरीकरण की तीन परियोजनाओं का विरोध कर रहे हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)