Goa: डेढ़ लाख रुपये मूल्य के मादक पदार्थ के साथ बेलारूस का नागरिक गिरफ्तार
गोवा पुलिस ने मंगलवार को बेलारूस के एक नागरिक को गिरफ्तार किया और उसके पास से डेढ़ लाख रुपये मूल्य का प्रतिबंधित मादक पदार्थ चरस जब्त की. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.
पणजी, 14 जून : गोवा पुलिस ने मंगलवार को बेलारूस के एक नागरिक को गिरफ्तार किया और उसके पास से डेढ़ लाख रुपये मूल्य का प्रतिबंधित मादक पदार्थ चरस जब्त की. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.
पेरनेम के पुलिस निरीक्षक विक्रम नाइक ने बताया कि आरोपी अलैकेसी हलेंदुखिन (30) को उत्तरी गोवा जिले के अरामबोल बीच गांव से पकड़ा गया. यह भी पढ़ें : राहुल की पेशी के दूसरे दिन भी कई कांग्रेस नेता हिरासत में, पार्टी ने पूछताछ को असंवैधानिक बताया
पुलिस ने आरोपी के पास से चरस के 28 काले चिपचिपे बेलनाकार गोले बरामद किए हैं, जिनका वजन कुल 152 ग्राम है. अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ रोधी अधिनियम (एनडीपीएस) के तहत मामला दर्ज किया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 14, 2022 03:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

