खेल की खबरें | प्लेऑफ के आखिरी स्थान के लिए गोवा और हैदराबाद के बीच मुकाबला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. एफसी गोवा और हैदराबाद एफसी की टीमें इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के सातवें सत्र के अपने आखिरी लीग मुकाबले के लिए रविवार को जब यहां के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में एक दूसरे से भिड़ेंगी तो उनकी नजरें प्लेऑफ के चौथे और आखिरी स्थान को हासिल करने पर होगी।

फातोर्दा, 27 फरवरी एफसी गोवा और हैदराबाद एफसी की टीमें इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के सातवें सत्र के अपने आखिरी लीग मुकाबले के लिए रविवार को जब यहां के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में एक दूसरे से भिड़ेंगी तो उनकी नजरें प्लेऑफ के चौथे और आखिरी स्थान को हासिल करने पर होगी।

प्लेऑफ में तीन टीमों ने जगह पक्की कर ली है और चौथी टीम का फैसला रविवार को इस मुकाबले से होगा। गोवा हालांकि ड्रॉ खेल कर भी प्लेऑफ में पहुंच सकता है, लेकिन हैदराबाद को हर हाल में जीत चाहिए।

गोवा के कोच जुआन फेरांडो ने हालांकि कहा कि उनकी टीम ड्रॉ के लिए नहीं बल्कि जीत के लिए खेलेगी।

फेरांडो ने कहा, ‘‘प्रत्येक मैच में आप पर दबाव होता है। इस क्लब की मानसिकता प्रत्येक मैच से तीन अंक लेने की होती है। निश्चित रूप से, अगले मैच में भी तीन अंक चाहिए क्योंकि इस समय क्लब की मानसिकता यही है।’’

दूसरी तरफ, हैदराबाद के कोच मैनुअल मारक्वेज को नॉर्थईस्ट युनाइटेड एफसी वाले मुकाबले से काफी उम्मीदें थी, लेकिन उसने केरला ब्लास्टर्स को हरा कर अंतिम चार में अपनी जगह पक्की कर ली।

मारक्वेज ने कहा, ‘‘ यह और बेहतर होता, अगर नॉर्थईस्ट युनाइटेड अपने दोनों मैच हार जाता। हमारे लिए यह एक नॉकआउट मैच होगा और यह एक फाइनल की तरह होगा। यह एक कड़ा मुकाबला होगा। निश्चित रूप से, सत्र के आखिर में सर्वश्रेष्ठ टीमें शीर्ष चार में पहुंचेगी ।’’

नॉर्थईस्ट के अलावा एटीके मोहन बागान और मुम्बई सिटी एफसी की टीमों ने प्लेऑफ में जगह पक्की कर ली है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 58वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदों को मजबूत करना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Toss And Scorecard: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Norovirus Outbreak On Cruise Ship: क्रूज शिप पर नोरोवायरस का कहर, यात्री की मौत के बाद 1700 से ज्यादा लोग फंसे, जहाज को किया गया क्वारंटीन