जरुरी जानकारी | गो डिजिट जनरल इंश्योरेंस का शेयर पहले दिन के कारोबार में 12 प्रतिशत चढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कनाडा स्थित फेयरफैक्स समूह समर्थित कंपनी गो डिजिट जनरल इंश्योरेंस का शेयर बृहस्पतिवार को शेयर बाजारों में सूचीबद्ध होने के बाद अपने निर्गम मूल्य 272 रुपये से 12 प्रतिशत से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुआ।

नयी दिल्ली, 23 मई कनाडा स्थित फेयरफैक्स समूह समर्थित कंपनी गो डिजिट जनरल इंश्योरेंस का शेयर बृहस्पतिवार को शेयर बाजारों में सूचीबद्ध होने के बाद अपने निर्गम मूल्य 272 रुपये से 12 प्रतिशत से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुआ।

बीएसई पर कंपनी के शेयर ने निर्गम मूल्य से 3.34 प्रतिशत की बढ़त के साथ 281.10 रुपये पर कारोबार शुरू किया। बाद में यह 15.44 प्रतिशत चढ़कर 314 रुपये पर पहुंच गया। अंत में यह 12.40 प्रतिशत की बढ़त के साथ 305.75 रुपये पर बंद हुआ।

एनएसई पर यह 5.14 प्रतिशत बढ़त के साथ 286 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। कारोबार के अंत में यह 12.37 प्रतिशत चढ़कर 305.65 रुपये पर बंद हुआ।

कंपनी का बाजार मूल्यांकन 28,043.46 करोड़ रुपये रहा।

बीएसई पर कंपनी के 18.56 लाख शेयरों और एनएसई पर 541.21 लाख शेयरों का कारोबार हुआ।

साधारण बीमा कंपनी गो डिजिट जनरल इंश्योरेंस के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) गत शुक्रवार को आखिरी दिन 9.6 गुना अभिदान मिला था।

कंपनी ने 2,615 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 258-272 रुपये प्रति शेयर तय किया था।

क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी एवं अभिनेत्री अनुष्का शर्मा भी कंपनी के निवेशकों में शामिल हैं। उन्होंने आईपीओ में कोई शेयर नहीं बेचा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\