जरुरी जानकारी | ग्लोब सिविल प्रोजेक्ट्स का शेयर 28 प्रतिशत से अधिक बढ़त के साथ बाजार में सूचीबद्ध
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सिविल निर्माण एवं बुनियादी ढांचा विकास कंपनी ग्लोब सिविल प्रोजेक्ट्स का शेयर अपने निर्गम मूल्य 71 रुपये से 28 प्रतिशत से अधिक बढ़त के साथ मंगलवार को बाजार में सूचीबद्ध हुआ।
नयी दिल्ली, एक जुलाई सिविल निर्माण एवं बुनियादी ढांचा विकास कंपनी ग्लोब सिविल प्रोजेक्ट्स का शेयर अपने निर्गम मूल्य 71 रुपये से 28 प्रतिशत से अधिक बढ़त के साथ मंगलवार को बाजार में सूचीबद्ध हुआ।
बीएसई पर शेयर 91.10 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ, जो निर्गम मूल्य के मुकाबले 28.30 प्रतिशत की बढ़त दर्शाता है। एनएसई पर कंपनी के शेयर ने अपने निर्गम मूल्य से 26.76 प्रतिशत चढ़कर 90 रुपये पर शुरुआत की।
कंपनी का बाजार मूल्यांकन 543.44 करोड़ रुपये रहा।
ग्लोब सिविल प्रोजेक्ट्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बोली के अंतिम दिन गत बृहस्पतिवार तक 86 गुना अभिदान मिला था।
कंपनी ने 119 करोड़ के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए 67-71 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया था।
ग्लोब सिविल प्रोजेक्ट्स लिमिटेड की योजना आईपीओ से हासिल राशि में से 75 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं के वित्तपोषण के लिए, 14.26 करोड़ रुपये निर्माण उपकरण व मशीनरी की खरीद के लिए और शेष राशि का उपयोग सामान्य कंपनी कामकाज के लिए करने की है।
निहारिका
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 01, 2025 11:16 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

