जरुरी जानकारी | ग्लेनमार्क लाइफ साइंसेज के आईपीओ के लिए आखिरी दिन 44.17 गुना ज्यादा आवेदन मिले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. ग्लेनमार्क लाइफ साइंसेज के प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए बृहस्पतिवार को अंतिम समय तक कुल 44.17 गुना ज्यादा आवेदन मिले। ग्लेनमार्क लाइफ साइंसेज, दवा कंपनी ग्लेनमार्क फार्मास्यूटिकल्स की अनुषंगी है।

नयी दिल्ली, 29 जुलाई ग्लेनमार्क लाइफ साइंसेज के प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए बृहस्पतिवार को अंतिम समय तक कुल 44.17 गुना ज्यादा आवेदन मिले। ग्लेनमार्क लाइफ साइंसेज, दवा कंपनी ग्लेनमार्क फार्मास्यूटिकल्स की अनुषंगी है।

एनएसई के पास उपलब्ध आंकड़े के अनुसार, 1,513.6 करोड़ रुपये के आईपीओ के तहत प्रस्तुत 66,33,24,160 शेयरों के लिए कुल 1,50,18,279 आवेदन मिले।

योग्य संस्थागत खरीदाता (क्यूआईबी) श्रेणी में 36.97 गुना ज्यादा, गैर-संस्थागत निवेशकों की श्रेणी में 122.54 गुना ज्यादा और खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों (आरआईआई) की श्रेणी में14.63 गुना ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए।

इस आईपीओ में 1,060 करोड़ रुपये तक के नये शेयर और प्रवर्तकों के 63 लाख तक इक्विटी शेयर बिक्री के प्रस्ताव (ओएफसी) के जरिए बेचे जा रहे हैं।

इस पेशकश में आवेदन मूल्य का दायरा 695-720 रुपये के बीच था।

कंपनी ने सोमवार को एंकर निवेशकों से 454 करोड़ रुपये जुटाए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: किंग्समीड स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला के कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड