विदेश की खबरें | अंटार्कटिका में ग्लेशियर का नाम ग्लासगो जलवायु सम्मेलन पर रखा गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. रोम, 31 अक्टूबर (एपी) स्कॉटलैंड के ग्लासगो शहर में रविवार से शुरू हुए संयुक्त राष्ट्र जलवायु सम्मेलन के मद्देनजर इस शहर के सम्मान में सुदूर अंटार्कटिका में एक ग्लेशियर का नाम ‘ग्लासगो ग्लेशियर’ रखा गया है।

रोम, 31 अक्टूबर (एपी) स्कॉटलैंड के ग्लासगो शहर में रविवार से शुरू हुए संयुक्त राष्ट्र जलवायु सम्मेलन के मद्देनजर इस शहर के सम्मान में सुदूर अंटार्कटिका में एक ग्लेशियर का नाम ‘ग्लासगो ग्लेशियर’ रखा गया है।

तेजी से पिघल रहे 100 किलोमीटर लंबे हिमशैल का लीड्स विश्वविद्यालय के अनुसंधानकर्ताओं ने सीओपी26 शिखर सम्मेलन के अवसर पर औपचारिक नामकरण किया है। यह इस बात की याद दिलाता है कि जलवायु परिवर्तन के संदर्भ में तत्काल कार्रवाई कितनी जरूरी है।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा, ‘‘प्रकृति के इस चमचमाते विशालकाय हिस्से का नाम उस शहर के नाम पर रखा जाएगा जहां अगले सप्ताह मानव जाति धरती के भविष्य के लिए लड़ने के इरादे से एकत्रित होगी, जो हमें इस बात की याद दिलाता है कि हम संरक्षण के लिए क्या काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं उम्मीद करता हूं कि अगले सप्ताह सभी देश जिम्मेदारी और आकांक्षा की भावना से एकत्रित होंगे ताकि हम 1.5 डिग्री के लक्ष्य को जीवंत रख सकें।’’

ग्लासगो के अलावा आठ नये ग्लेशियरों का नाम जिनेवा, रियो, बर्लिन, क्योतो, बाली, स्टॉकहोम, पेरिस और इंचियन रखा गया है। सभी उन शहरों के नाम पर हैं जहां संयुक्त राष्ट्र की महत्वपूर्ण जलवायु शिखर वार्ताओं के आयोजन हुए।

लीड्स स्कूल ऑफ अर्थ एंड एनवॉयरमेंट की पीएचडी शोधार्थी हीथर सेली ने पश्चिम अंटार्कटिका के गेज बेसिन में 14 ग्लेशियरों की पहचान की है जो जलवायु परिवर्तन के कारण 1994 से 2018 के बीच 25 प्रतिशत के औसत से पिघल रहे हैं।

फरवरी 2021 में प्रकाशित सेली के एक अध्ययन के अनुसार पिछले 25 साल में क्षेत्र से 315 गीगाटन बर्फ पिघल चुकी है। यह ओलंपिक आकार के 12.6 करोड़ स्वीमिंग पूल के अंदर आने वाले पानी के बराबर हो सकती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\