ताजा खबरें | संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता पाने को सर्वोच्च प्राथमिकता दी: भारत

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. भारत ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने समकालीन वैश्विक वास्तविकताओं को परिलक्षित करने वाली विस्तारित संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में स्थायी सदस्यता प्राप्त करने को ‘‘सर्वोच्च प्राथमिकता’’ दी है।

नयी दिल्ली, 17 सितंबर भारत ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने समकालीन वैश्विक वास्तविकताओं को परिलक्षित करने वाली विस्तारित संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में स्थायी सदस्यता प्राप्त करने को ‘‘सर्वोच्च प्राथमिकता’’ दी है।

विदेश मंत्रालय में राज्यमंत्री वी मुरलीधरन ने कहा कि भारत संयुक्त राष्ट्र में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद सुधारों पर चल रही अंतर सरकारी चर्चा से सक्रिय रुप से जुड़ा है और समान विचार वाले देशों के साथ इस संबंध में काम कर रहा है।

यह भी पढ़े | Coronavirus: कोरोना पर काबू पाने के लिए सख्त नोएडा प्रशासन.

मुरलीधरन राज्यसभा में जवाब दे रहे थे। उनसे पूछा गया था कि क्या सरकार ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सीट अर्जित करने के लिए गंभीर प्रयास किए हैं।

जवाब में केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘सरकार ने समकालीन वैश्विक वास्तविकताओं को परिलक्षित करने वाली विस्तारित संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद, में भारत के लिए स्थाई सदस्यता प्राप्त करने को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है।’’

यह भी पढ़े | देश की खबरें | प्रधानमंत्री ने 60 करोड़ गरीब लोगों का जीवन बेहतर बनाया:अमित शाह.

उन्होंने कहा, ‘‘भारत सुधारोन्मुख देशों के सहयोग से सुरक्षा परिषद में स्थायी और अस्थायी दोनों श्रेणियों में विस्तार करने के उद्देश्य से संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देशों के बीच सहयोग स्थापित करने के लिए लगातार प्रयास करता रहा है।’’

वर्तमान में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में पांच स्थायी और 10 अस्थायी सदस्य देश हैं जिनका निर्वाचन संयुक्त राष्ट्र की महासभा दो सालों के कार्यकाल के लिए करती है। रूस, ब्रिटेन, चीन, फ्रांस और अमेरिका वर्तमान में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्य हैं और ये किसी भी संकल्प को पारित होने में अड़ंगा लगा सकते हैं। स्थायी सदस्यों की संख्या बढ़ाए जाने की लंबे समय से मांग की जा रही है।

भारत, ब्राजील, दक्षिण अफ्रीका, जर्मनी और जापान संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्य के प्रमुख दावेदारों में शामिल हैं।

मुरलीधरन ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र सदस्य देशों का ऐसा भी एक वर्ग है जो अस्थायी श्रेणी के ही विस्तार का समर्थन करता है और स्थायी सदस्यता के विस्तार के विरोध में है।

ज्ञात हो कि भारत, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका के संगठन इब्सा ने बुधवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सुधार की ‘धीमी’ गति पर ‘नाखुशी ’ प्रकट की थी और कहा था कि इस वैश्विक निकाय के विस्तार के लिए परिणामोन्मुखी प्रक्रिया की ओर बढ़ने का वक्त आ गया है।

इन तीनों देशों ने सुरक्षा परिषद के सुधार को शीघ्र पूरा करने की दृढ़ मांग की और कहा कि ऐसा नहीं कर पाने से अंतरराष्ट्रीय शांति एवं सुरक्षा के लिए गंभीर परिणाम हो सकते हैं।

यह बयान तीनों देशों के विदेश मंत्रियों की वीडियो कांफ्रेंस के बाद जारी किया गया। इस सम्मेलन में बातचीत मुख्य रूप से संयुक्त राष्ट्र में सुधार की मांग पर केंद्रित रही । बैठक की अध्यक्षता विदेश मंत्री एस जयशंकर ने की।

ये तीनों ही देश सुरक्षा परिषद की स्थायी सदस्यता के प्रबल दावेदार हैं।

इब्सा ने एक बयान में कहा, ‘‘ सुरक्षा परिषद में सुधार में विफलता के अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा पर गंभीर परिणाम होंगे। यह सुनिश्चित करने के लिए उल्लेखनीय और तीव्र सुधार अहम है कि यह संस्था अधिक प्रतिनिधिकारक, प्रभावी और जवाबदेह हो तथा संयुक्त राष्ट्र चार्टर के उद्देश्यों एवं सिद्धांतों को पूरा करने में सक्षम रहे। ’’

सुरक्षा परिषद में अस्थायी सदस्य के रूप में भारत के निर्वाचन का हवाला देते हुए इब्सा ने कहा कि भारत इस मंच पर एक ‘मजबूत आवाज’ हेागा और वह संयुक्त राष्ट्र चार्टर के मुताबिक नियम आधारित व्यवस्था का रक्षक बना रहेगा।

इस बीच, मुरलीधरन ने राज्यसभा में कहा, ‘‘सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सदस्यता के मामले पर संयुक्त राष्ट्र चार्टर के प्रावधानों के अनुसार परिषद के स्वरूप और विस्तार की सीमा पर सहमति होने के बाद ही विचार किया जाएगा जिसके लिए संयुक्त राष्ट्र के दो तिहाई सदस्य देशों के अनुमोदन की आवश्यकता होगी।’’

संयुक्त राष्ट्र महासभा में अंतर सरकारी वार्ता (आईजीएन) प्रक्रिया सुरक्षा परिषद सुधार के विभिन्न पहलुओं पर विचार विमर्श कर रही है जिनमें इस परिषद की सदस्यता की श्रेणियां, वीटो का मसला, विभिन्न भौगोलिक क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व, विस्तारित परिषद का आकार इत्यादि शामिल हैं।

मुरलीधरन ने कहा कि भारत संयुक्त राष्ट्र में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद सुधारों पर चल रही अंतर सरकारी चर्चा से सक्रिय रुप से जुड़ा है और जी-4 समूह और सुधारोन्मुखी अन्य देशों के साथ- साथ इस संबंध में कार्य कर रहा है। जी-4 समूह देशों में भारत, जापान, ब्राजील और जर्मनी शामिल हैं।

केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार के मामले पर उच्चतम स्तरों सहित, सभी संगत द्विपक्षीय और बहुपक्षीय बैठकों में विचार विमर्श किया जाता है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Preview: आज ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Gold Rate Today, March 01, 2026: उतार-चढ़ाव के बीच सोने की कीमत में स्थिरता, जानें दिल्ली, मुंबई और चेन्नई समेत प्रमुख शहरों में 22K और 24K के आज के ताज़ा भाव

Weather Forecast Today: उत्तर और मध्य भारत में गर्मी का असर शुरू, पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश की संभावना; जानें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई सहित अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

Ayatollah Ali Khamenei Dies: अमेरिका के दावे के बीच ईरानी स्टेट मीडिया की पुष्टि, US-इज़रायल के हमले में ईरान के ‘सुप्रीम लीडर’ खामेनेई की मौत

\