देश की खबरें | हमें बड़ा जनादेश दें, हम लाडकी बहिन सहायता राशि को दोगुना कर 3,000 रुपये करेंगे : मुख्यमंत्री शिंदे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शनिवार को कहा कि यदि महाराष्ट्र के लोगों ने आगामी विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ महायुति को ‘बड़ा जनादेश’ दिया, तो राज्य सरकार ‘लाडकी बहिन योजना’ के तहत प्रति माह दी जाने वाली वित्तीय सहायता राशि को बढ़ाकर 3,000 हजार रुपये कर देगी।
मुंबई, 14 सितंबर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शनिवार को कहा कि यदि महाराष्ट्र के लोगों ने आगामी विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ महायुति को ‘बड़ा जनादेश’ दिया, तो राज्य सरकार ‘लाडकी बहिन योजना’ के तहत प्रति माह दी जाने वाली वित्तीय सहायता राशि को बढ़ाकर 3,000 हजार रुपये कर देगी।
महाराष्ट्र में महिलाओं के लिए महायुति सरकार की प्रमुख योजना ‘मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना’ के तहत फिलहाल प्रति माह 1,500 रुपये दिए जाते हैं।
शिंदे ने कहा, ‘‘हमने लाडकी बहिन योजना शुरू की, जिसके तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 1,500 रुपये दिए जा रहे हैं। यदि आप हमारी ताकत बढ़ाते हैं, तो हम मासिक राशि 2,000 रुपये तक बढ़ा देंगे। यदि आप बड़ा जनादेश देते हैं, तो हम इसे बढ़ाकर 3,000 रुपये कर देंगे। हम इस राशि को बढ़ाने में संकोच नहीं करेंगे।’’
उन्होंने कहा, ‘‘विपक्ष यह कहकर हमारी आलोचना करता है कि राज्य सरकार बाद में खाली खजाना बताकर इस योजना को बंद कर देगी। लेकिन उन्हें यह नहीं भूलना चाहिए कि राज्य का खजाना लोगों के लिए है।’’
शिंदे ने कहा कि जब उनकी सरकार ने महिला यात्रियों के लिए सरकारी बसों का किराया 50 प्रतिशत कम कर दिया था, तब भी चिंताएं जताई गई थीं और कहा गया था कि इस कदम से राज्य परिवहन निगम को और अधिक घाटा होगा।
उन्होंने कहा, ‘‘इसके विपरीत इस पहल की शुरुआत के बाद बस सेवा का इस्तेमाल करने वाली महिलाओं की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई, जो अंततः महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) के लिए लाभकारी साबित हुआ।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 14, 2024 06:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

