देश की खबरें | छात्रा की मौत ‘बहुत दुखद’ , लेकिन शिक्षा विभाग की ओर से कोई चूक नहीं : मुख्यमंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने एक छात्रा के आग लगा कर आत्महत्या करने की घटना को बुधवार को ‘‘बहुत दुखद’’ बताया। लेकिन यह भी कहा कि शिक्षा विभाग की ओर से कोई चूक नहीं हुई है।

जियो

तिरूवनंतपुरम, तीन जून मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने एक छात्रा के आग लगा कर आत्महत्या करने की घटना को बुधवार को ‘‘बहुत दुखद’’ बताया। लेकिन यह भी कहा कि शिक्षा विभाग की ओर से कोई चूक नहीं हुई है।

उल्लेखनीय है कि अपने परिवार के पास टीवी या स्मार्टफोन नहीं होने के चलते ऑनलाइन कक्षाओं में शामिल नहीं हो पाने पर 14 वर्षीय एक छात्रा ने एक दिन पहले आग लगा कर आत्महत्या कर ली।

यह भी पढ़े | दक्षिण-पूर्व नोएडा में आज रात महसूस किए गए भूकंप के झटके : 3 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अपने घर में टीवी ठीक नहीं रहने पर नौवीं कक्षा की छात्रा काइट विक्टर्स टीवी चैनल के जरिये कक्षाओं का प्रसारण नहीं देख सकी। यह कार्यक्रम उसी समय विक्टर वेबसाइट, मोबाइल ऐप और सोशल मीडिया पेज पर भी उपलब्ध कराया गया था।

यह लड़की एक दिहाड़ी मजदूर की बेटी है। उसके पिता लॉकडाउन के चलते काम नहीं कर सकें।

यह भी पढ़े | Rajya Sabha Polls 2020: बीजेपी को घेरने के लिए कर्नाटक में कांग्रेस-JDS मिला सकती है हाथ.

लड़की के परिवार ने बताया कि वह ऑनलाइन कक्षाओं में शामिल नहीं हो सकी, जिसके चलते उसने आत्महत्या कर ली।

लड़की के पिता ने बताया कि वह अवसाद में चली गई थी।

विजयन ने कहा कि यह घटना ‘‘बहुत दुखद’’ है।

उसके स्कूल के 25 विद्यार्थियों के पास इंटरनेट और टीवी की सुविधा नहीं है तथा स्कूल प्रशासन ने उन्हें इसका इंतजाम करने का भरोसा दिलाया है।

विजयन ने कहा कि कोई भी बच्चा अपनी कक्षाओं से वंचित नहीं रहेगा।

उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग एक प्राथमिक जांच कर रही है। इस विषय में विभाग की ओर से कोई चूक नहीं हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\