Uttar Pradesh: प्रेमी की चार लाख रुपये की सुपारी देने की आरोपी प्रेमिका गिरफ्तार, शूटर फरार
उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले से एक युवती को गिरफ्तार किया गया है जिसपर प्रेमी की चार लाख रुपये की सुपारी देने का आरोप है. पुलिस ने मंगलवार को बताया कि मामले में सुपारी लेने वाला शूटर फरार है.
नोएडा (उत्तर प्रदेश), 30 नवंबर : उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले से एक युवती को गिरफ्तार किया गया है जिसपर प्रेमी की चार लाख रुपये की सुपारी देने का आरोप है. पुलिस ने मंगलवार को बताया कि मामले में सुपारी लेने वाला शूटर फरार है. ग्रेटर नोएडा, बीटा-2 थाना के थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि गाजियाबाद के राज नगर की रहने वाली युवती प्रमिला चौहान का जौनपुर के रहने वाले अंकुर सिंह से प्रेम संबंध था. लेकिन किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया, तथा प्रेम संबंध टूट गया.
उन्होंने बताया कि इससे नाराज प्रमिला ने अंकुर की हत्या के लिए ग्रेटर नोएडा के रहने वाले कौशलेंद्र तथा भोला नामक दो लोगों को चार लाख रुपये में सुपारी दी थी. सिंह के मुताबिक मंगलवार को प्रमिला दोनों शूटरों के साथ जौनपुर अंकुर की हत्या के लिए जा रही थी. यह भी पढ़ें: ओमिक्रॉन से बचाव के लिए वैक्सीन लगाने का झांसा देकर बदमाशों ने बेंगलुरु के परिवार को लूटा
इसी बीच पुलिस को सूचना मिल गई, तथा पुलिस ने प्रमिला को यमुना एक्सप्रेस के जीरो प्वांइट पर गिरफ्तार कर लिया. हालांकि, दोनों शूटर फरार हैं व उनकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 30, 2021 02:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

