देश की खबरें | नागपुर में स्कूटर से गिरी बच्ची को ट्रक ने कुचला, मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के नागपुर शहर में अपने दादा के साथ स्कूटर से जा रही सात वर्षीय एक बच्ची वाहन से गिर गई और एक मिनी ट्रक से कुचले जाने के कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
नागपुर, नौ अक्टूबर महाराष्ट्र के नागपुर शहर में अपने दादा के साथ स्कूटर से जा रही सात वर्षीय एक बच्ची वाहन से गिर गई और एक मिनी ट्रक से कुचले जाने के कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
प्रताप नगर पुलिस थाने के अधिकारियों ने बताया कि गोपाल नगर को पडोले चौक से जोड़ने वाली सड़क पर मंगलवार की शाम यह दुर्घटना हुई।
लड़की अपने दादा के साथ स्कूटर पर सवार होकर ‘डांस क्लास’ के लिए जा रही थी। वह पीछे बैठी थी।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि एक अज्ञात वाहन ने अचानक स्कूटर को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे बच्ची और उसके दादा सड़क पर गिर गए। इसी दौरान बच्ची को उसी दिशा में जा रहे एक मिनी ट्रक ने कुचल दिया।
अधिकारी ने बताया कि लड़की के सिर में गंभीर चोटें आईं और उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
प्रताप नगर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और अपराधी की पहचान व गिरफ्तारी के लिए जांच की जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 09, 2024 10:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

