देश की खबरें | महाराष्ट्र के बुलढाणा में बच्ची से दुष्कर्म; नाबालिग हिरासत में
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के बुलढाणा के एक गांव में एक नाबालिग लड़के ने ढाई वर्षीय बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
मुंबई, 24 नवंबर महाराष्ट्र के बुलढाणा के एक गांव में एक नाबालिग लड़के ने ढाई वर्षीय बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
एक अधिकारी ने बताया कि बोराखेड़ी पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले तरवाड़ी गांव में बृहस्पतिवार दोपहर हुई इस घटना को लेकर 17 वर्षीय लड़के को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
अधिकारी ने बताया कि बच्ची अपनी दादी के साथ घर के बाहर खेल रही थी तभी पड़ोस में रहने वाला लड़का उसके पास आया और बच्ची को चिप्स तथा चॉकलेट दिलाने के लिए पास की दुकान पर ले जाने की इजाजत मांगी।
दादी ने लड़के को बच्ची को अपने साथ ले जाने की अनुमति दे दी। लड़का रास्ते में बच्ची को एक सुनसान कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म कर भाग गया।
उन्होंने बताया कि जब बच्ची शाम तक घर वापस नहीं पहुंची तो उसके परिजनों ने लड़के को मोबाइल फोन पर कॉल किया और बच्ची की तलाश में निकल पड़े।
तभी परिजनों को एक स्वास्थ्य केंद्र से फोन आया कि बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया है और वह एक कमरे में बेहोश मिली थी। अधिकारी ने बताया कि कुछ स्थानीय लोग उसे स्वास्थ्य केंद्र ले गये थे।
उन्होंने बताया कि अकोला के एक अस्पताल में बच्ची का इलाज चल रहा है और उसकी हालत में सुधार हो रहा है।
अधिकारी ने बताया कि बच्ची के परिजनों की शिकायत के आधार पर भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (दुष्कर्म) तथा 307 (हत्या का प्रयास) और यौन अपराधों से बच्चों को संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
उन्होंने बताया कि आरोपी लड़के को हिरासत में ले लिया गया और उसे किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया जाएगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 24, 2023 05:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

