देश की खबरें | घर में घुसकर लड़की के साथ बलात्कार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कानपुर देहात जिले में दो युवकों के एक लड़की से उसके घर में घुसकर बलात्कार किए जाने का कथित मामला सामने आया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कानपुर (उप्र), 18 अक्टूबर कानपुर देहात जिले में दो युवकों के एक लड़की से उसके घर में घुसकर बलात्कार किए जाने का कथित मामला सामने आया है।

पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी ने रविवार को बताया कि डेरापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई यह घटना करीब एक हफ्ते पुरानी है लेकिन पुलिस को इस संबंध में रविवार की सुबह सूचना मिली है।

यह भी पढ़े | MP Bypoll Election 2020: कांग्रेस नेता कमलनाथ की चुनावी सभा में फिसली जुबान, मंत्री इमरती देवी को लेकर कही ये बात, देखें VIDEO.

उन्होंने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं। इसके अलावा स्वाट टीम को भी जिम्मेदारी दी गई है। हालांकि अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

चौधरी ने बताया कि शिकायत दर्ज करने वाली लड़की ने आरोप लगाया है कि उसके घर में घुसकर दो युवकों ने उसे बंदूक की जोर पर डराया और उसके साथ बलात्कार किया। आरोपियों में एक पूर्व ग्राम प्रधान भी शामिल है।

यह भी पढ़े | Corona Pandemic: केवल लंग्‍स नहीं मल्‍टी ऑर्गन डिजीज बन गई है कोरोना महामारी, सावधान रहने की है जरूरत.

लड़की का कहना है कि आरोपी उस वक्त घर में घुसे जब वह अकेली थी। वारदात को अंजाम देने के बाद वे यह कहते हुए भाग गए कि अगर इस बारे में किसी को कुछ बताया तो अंजाम बहुत बुरा होगा।

पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs MI, IPL 2026 54th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 2 विकेट से हराया, क्रुणाल पांड्या ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PM Narendra Modi Appeal: क्या देश में फिर लौटेगा Work From Home कल्चर? पीएम मोदी की अपील ने बढ़ाई हलचल

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 55वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को हराकर जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी दिल्ली कैपिटल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू