एजेंसी न्यूज

Pune Gangrape Case: पुणे के पास 21 वर्षीय युवती के साथ 3 लोगों ने किया दुष्कर्म, उसके पुरुष मित्र से मारपीट

महाराष्ट्र में पुणे के बाहरी इलाके में 21 वर्षीय युवती के साथ तीन लोगों ने कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके पुरुष मित्र से मारपीट भी की। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी

Pune Gangrape Case: पुणे के पास 21 वर्षीय युवती के साथ 3 लोगों ने किया दुष्कर्म, उसके पुरुष मित्र से मारपीट
(Photo : X)

Kondhwa Gangrape: महाराष्ट्र में पुणे के बाहरी इलाके में 21 वर्षीय युवती के साथ तीन लोगों ने कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके पुरुष मित्र से मारपीट भी की। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि घटना बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे बोपदेव घाट (Bopdev Ghat) इलाके की है।

कोंढवा पुलिस के अनुसार, महिला अपने एक पुरुष मित्र के साथ उस इलाके में गई थी।

पुणे पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवती और उसका पुरुष मित्र बृहस्पतिवार देर रात बोपदेव घाट इलाके में गए थे, जहां एक सुनसान जगह पर तीन लोगों ने युवती के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया।’’

उन्होंने कहा कि आरोपियों का पता लगाने के लिए पुलिस की 10 टीम गठित की गई हैं।

कोंढवा (Kondhwa) पुलिस थाने के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि तीनों आरोपियों ने युवती के पुरुष मित्र के साथ मारपीट भी की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 04, 2024 09:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).