करीमनगर (तेलंगाना), 17 अगस्त पेड्डापल्ली जिले में 15 वर्षीय एक लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया जिसके बाद उसकी मृत्यु हो गयी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
घटना 14 अगस्त की बताई जाती है।
घायल लड़की को जब उसके गृह राज्य मध्य प्रदेश ले जाया जा रहा था, तो रास्ते में उसकी मृत्यु हो गयी।
वह पेड्डापल्ली के पास निर्माण श्रमिक के रूप में काम करती थी।
पुलिस ने बताया, ‘‘लड़की के भाई की शिकायत के अनुसार चार लोगों ने कथित रूप से उसके साथ दुष्कर्म किया।’’
पुलिस इस संबंध में कुछ लोगों से पूछाताछ कर रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)










QuickLY