एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | युवती ने अपने प्रेमी के साथ आत्महत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के जालना जिले में 19 वर्षीय एक युवती ने अपने प्रेमी के साथ कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि युवती का विवाह रविवार को एक अन्य व्यक्ति के साथ होने वाला था।

देश की खबरें | युवती ने अपने प्रेमी के साथ आत्महत्या की

जालना, 16 मई महाराष्ट्र के जालना जिले में 19 वर्षीय एक युवती ने अपने प्रेमी के साथ कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि युवती का विवाह रविवार को एक अन्य व्यक्ति के साथ होने वाला था।

पुलिस ने बताया कि घटना भोकरदान तहसील के मालखेड़ा गांव की है।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘मृतक युवती का विवाह रविवार को किसी अन्य पुरुष के साथ होने वाला था। हालांकि, शनिवार रात वह अपने प्रेमी के साथ भाग गई, जो उसका रिश्तेदार था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘दोनों मालखेड़ा में उसके प्रेमी के घर गए, जहां उन्होंने कथित तौर पर छत से फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। रविवार सुबह रिश्तेदारों को उनके शव मिले।’’

सूत्रों के मुताबिक दोनों एक-दूसरे से प्यार करते थे, लेकिन उनके परिवार वाले इस रिश्ते के खिलाफ थे।

भोकरदान थाने में एक मामला दर्ज किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 16, 2021 09:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).