देश की खबरें | दिल्ली में इमारत से छलांग लगाकर युवती ने आत्महत्या की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तरपश्चिम दिल्ली में 29 वर्षीय एक युवती ने एक इमारत की दूसरी मंजिल से छलांग लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 17 अप्रैल उत्तरपश्चिम दिल्ली में 29 वर्षीय एक युवती ने एक इमारत की दूसरी मंजिल से छलांग लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के मुताबिक, युवती पेइंग गेस्ट (पीजी) में रहती थी।
पुलिस ने बताया कि युवती उत्तर प्रदेश के मेरठ की रहने वाली थी और पिछले 10 वर्ष से दिल्ली में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी।
अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को अपराह्न करीब तीन बजकर 20 मिनट पर मुखर्जी नगर इलाके में एक पेइंग गेस्ट आवास की दूसरी मंजिल से एक महिला के कूदने की जानकारी प्राप्त हुई।
उन्होंने बताया कि एक टीम को तुरंत घटनास्थल पर भेजा गया। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस टीम महिला को नजदीकी अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया कि महिला पिछले कुछ महीनों से पीजी में रह रही थी। वह एक यूट्यूबर भी थी।
अधिकारी ने बताया, ''हम मामले की जांच कर रहे हैं और पुलिस पीजी में रहने वाली अन्य छात्राओं के बयान दर्ज कर रही है।''
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 17, 2024 06:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

