देश की खबरें | बलात्कार के प्रयास का विरोध करने पर लड़की को जलाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलंगाना में बलात्कार के प्रयास का विरोध करने पर घरेलू सहायिका के रूप में काम करने वाली 13 वर्षीय लड़की को उसके नियोक्ता ने कथित तौर पर जला दिया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

हैदराबाद, पांच अक्टूबर तेलंगाना में बलात्कार के प्रयास का विरोध करने पर घरेलू सहायिका के रूप में काम करने वाली 13 वर्षीय लड़की को उसके नियोक्ता ने कथित तौर पर जला दिया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने कहा कि लड़की के बयान के आधार पर 26 वर्षीय आरोपी को सोमवार को हिरासत में ले लिया गया।

यह भी पढ़े | Sushant Singh Rajput Death Case: मुंबई पुलिस ने कहा- हमारी जांच के खिलाफ माहौल बनाने और हमें बदनाम करने के लिए सोशल मीडिया पर 80 हजार से ज्यादा फेक अकाउंट बनाए गए.

उन्होंने कहा कि बुरी तरह जल जाने के कारण पीड़िता का खम्मम जिले के एक अस्पताल में उपचार चल रहा है और वह जिंदगी के लिए लड़ रही है।

पुलिस ने कहा कि घटना 18 सितंबर की है लेकिन मामला सोमवार को उस समय सामने आया, जब पुलिस को एक निजी अस्पताल में जलने का इलाज कराने वाली लड़की के बारे में जानकारी प्राप्त हुई।

यह भी पढ़े | कोरोना के असम में 1518 नए केस, पीड़ितों की संख्या राज्य में बढ़कर 187718 हुई: 5 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा कि घटना वाले दिन आरोपी व्यक्ति ने पीड़िता का यौन उत्पीड़न करने का प्रयास किया और पीड़िता ने उसका विरोध किया था।

पुलिस ने कहा कि आरोपी ने बाद में लड़की पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।

उन्होंने कहा कि पीड़िता को अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन यह स्पष्ट नहीं हो सका कि किसने उसे अस्पताल पहुंचाया?

पुलिस ने कहा कि पीड़िता को बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल में स्थानांतरित किया जाएगा।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि सोमवार तक किसी ने पुलिस को सूचना नहीं दी।

उन्होंने कहा कि पीड़िता का बयान दर्ज किया गया है।

आरोपी पर बलात्कार और हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस ने कहा कि निजी अस्पताल ने भी उन्हें सूचना नहीं दी और ऐसे में स्वास्थ्य विभाग द्वारा अस्पताल के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\