एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | बुलंदशहर में लड़की ने चलती कार में सामूहिक बलात्कार का लगाया आरोप

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बुलंदशहर के छतरी थाना क्षेत्र में एक लड़की ने चार युवकों पर उसे अगवा कर चलते वाहन में सामूहिक बलात्कार करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | बुलंदशहर में लड़की ने चलती कार में सामूहिक बलात्कार का लगाया आरोप
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बुलंदशहर, छह दिसंबर बुलंदशहर के छतरी थाना क्षेत्र में एक लड़की ने चार युवकों पर उसे अगवा कर चलते वाहन में सामूहिक बलात्कार करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और लड़की की लिखित शिकायत में नामजद एक आरोपी से पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़े | Farmers Protest: कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा ने कहा- किसानों के धैर्य का इम्तिहान ना ले सरकार, जल्द उनकी मांगे माने.

शिकायत के मुताबिक, पीड़िता तीन दिसंबर को किसी काम के लिए दुकान जा रही थी तभी एक गाड़ी रुकी और तीन-चार लड़कों ने उसे वाहन में खींच लिया।

वे उसे बैरामनगर रोड पर ले गए, जहां उन्होंने कथित तौर पर उससे बलात्कार किया और इसका वीडियो बना लिया ।

यह भी पढ़े | Farmers Protest: किसानों के ‘भारत बंद’ को कांग्रेस का समर्थन, सीएम अशोक गहलोत ने कहा- हर कार्यकर्ता उनके साथ खड़ा है.

उसने आरोप लगाया कि उन्होंने उसे धमकी दी कि अगर उसने किसी को बताया तो वे उसके माता-पिता को जान से मार देंगे।

लड़की ने यह भी आरोप लगाया कि मुख्य आरोपी शनिवार सुबह दो-तीन लोगों के साथ उसके घर पहुंचा और उसके खिलाफ मामला दर्ज कराने पर उसके घरवालों को जान से मारने की धमकी दी।

पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान शिकायत में नामजद मुख्य आरोपी ने मामले में उसकी संलिप्तता से इनकार किया।

उसने दावा किया कि उसके पिता और लड़की की मां के बीच दिवाली से पहले 30,000 रुपये का ऋण मिलने में मदद करने के लिए उन्हें कमीशन के रूप में 2,000 रुपये के भुगतान को लेकर विवाद था, जिसके कारण उनमें अक्सर झगड़े होते थे ।

आरोपी ने दावा किया कि शनिवार दोपहर उसे लड़की के घर बुलाया गया तो उसके और लड़की के पिता के बीच बहस हो गई।

एसएसपी ने कहा कि पुलिस गहराई से जांच कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 06, 2020 06:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).