Shubman Gill Test Positive For Dengue: शुभमन गिल का डेंगू टेस्ट आया पॉजिटिव, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले मैच में खेलना संदिग्ध
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकदिवसीय विश्व कप के पहले मुकाबले से पूर्व भारत की चिंता उस समय बढ़ गई जब फॉर्म में चल रहे शुभमन गिल का स्वास्थ्य बिगड़ गया और उनका रविवार को होने वाले मैच में खेलना संदिग्ध है.
ICC World Cup 2023: चेन्नई, छह अक्टूबर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकदिवसीय विश्व कप के पहले मुकाबले से पूर्व भारत की चिंता उस समय बढ़ गई जब फॉर्म में चल रहे शुभमन गिल का स्वास्थ्य बिगड़ गया और उनका रविवार को होने वाले मैच में खेलना संदिग्ध है. गिल अगर इस मुकाबले से बाहर होते हैं तो इशान किशन को पारी का आगाज करने का मौका मिल सकता है. पिछले कुछ समय में एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के सबसे सफल बल्लेबाज गिल को कथित तौर पर तेज बुखार है और शुक्रवार को उनका डेंगू का परीक्षण होगा जिसके बाद उनके खेलने को लेकर अंतिम फैसला किया जाएगा. यह भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, इन-फॉर्म बल्लेबाज शुभमन गिल को हुआ डेंगू
भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के एक सूत्र ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर पीटीआई को बताया, ‘‘चेन्नई आने के बाद से शुभमन को तेज बुखार है। उसके परीक्षण हुए हैं. शुक्रवार को और परीक्षण होंगे और फिर पहले मैच में उनके खेलने को लेकर फैसला किया जाएगा.’’
डेंगू से उबरने में मरीज को सामान्य तौर पर सात से 10 दिन का समय लगता है.
सूत्र ने कहा, ‘‘जल्बाजी नहीं करें। अगर यह सामान्य वायरल बुखार हुआ तो वह एंटीबायोटिक लेकर भी खेल सकता है लेकिन यह पूरी तरह से चिकित्सा टीम का फैसला होगा.’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 06, 2023 08:20 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

