खेल की खबरें | अपने प्रदर्शन से क्रिकेट जगत को हैरान कर सकते हैं गिल और राणा : डेविड हस्सी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. शुभमन गिल और नितीश राणा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पहले चरण में अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाये थे लेकिन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के मुख्य मार्गदर्शक (मेंटर) डेविड हस्सी का मानना है कि ये दोनों टूर्नामेंट के दूसरे चरण में अपने प्रदर्शन से क्रिकेट जगत को हैरान कर सकते हैं।

अबुधाबी, 19 सितंबर शुभमन गिल और नितीश राणा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पहले चरण में अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाये थे लेकिन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के मुख्य मार्गदर्शक (मेंटर) डेविड हस्सी का मानना है कि ये दोनों टूर्नामेंट के दूसरे चरण में अपने प्रदर्शन से क्रिकेट जगत को हैरान कर सकते हैं।

केकेआर के पहले सात मैचों में गिल ने 132 और राणा ने 201 रन बनाये। भारत में टूर्नामेंट के जैव सुरक्षित वातावरण में कोविड-19 के मामले पाये जाने के बाद आईपीएल को मई में स्थगित कर दिया गया था।

हस्सी ने हालांकि इन दोनों खिलाड़ियों को भारतीय खिलाड़ियों की अगली पीढ़ी करार देते हुए कहा कि टीम को उनसे काफी उम्मीद है।

उन्होंने ईएसपीएनक्रिकइन्फो से कहा, ‘‘दोनों ही बेहतरीन खिलाड़ी हैं और टीम के लिये अच्छा प्रदर्शन करने के लिये प्रतिबद्ध हैं। वे अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी खेल चुके हैं।’’

हस्सी ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि वे अपने प्रदर्शन से क्रिकेट जगत को हैरान करने वाले हैं और वे भारतीय खिलाड़ियों की अगली पीढ़ी हैं, केवल एक या दो श्रृंखलाओं के लिये नहीं बल्कि संभवत: एक दशक तक वे अपनी छाप छोड़ सकते हैं।’’

उन्होंने उम्मीद जतायी कि कप्तान इयोन मोर्गन दूसरे चरण में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। पहले चरण में वह रन बनाने के लिये जूझते रहे थे।

हस्सी ने कहा, ‘‘कप्तान के रूप में वह आगे बढ़कर नेतृत्व करने वाला है। हमें उनसे कुछ बड़ी पारियों की जरूरत है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी