जरुरी जानकारी | जीआईसी आरई को सितंबर तिमाही में 230 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. जनरल इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (जीआईसी आरई) को सितंबर तिमाही में 230.06 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ। कंपनी ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 13 नवंबर जनरल इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (जीआईसी आरई) को सितंबर तिमाही में 230.06 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ। कंपनी ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।

सरकारी कंपनी जीआईसी आरई को साल भर पहले की इसी तिमाही में 595.44 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

यह भी पढ़े | Tiger Shroff की बहन कृष्णा श्रॉफ ने बॉयफ्रेंड एबन हैम्स से किया ब्रेकअप, डिलीट की सारी तस्वीरें.

कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि आलोच्य तिमाही के दौरान उसका सकल प्रीमियम साल भर पहले के 9,459.21 करोड़ रुपये से बढ़कर 10,651.50 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। शुद्ध प्रीमियम साल भर पहले के 8,798.70 करोड़ रुपये से मामूली बढ़कर 8,846.07 करोड़ रुपये हो गया।

कंपनी ने कहा कि चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही के दौरान उसे 327.42 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। साल भर पहले की इसी अवधि में उसे 486.86 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

यह भी पढ़े | Diwali 2020 Bumper Lottery and Prize List: जाने कैसें खरीदें महाराष्ट्र, पंजाब, नागालैंड, गोवा राज्य लॉटरी? ऐसे ऑनलाइन चेक करें रिजल्ट.

कंपनी ने कहा कि कोरेाना वायरस महामारी की स्थिति के चलते दुनिया भर में 2020-21 के लिये बीमा उद्योग का परिदृश्य कमजोर बना हुआ है। ज्यादातर श्रेणियों में बीमा उद्योग का रुझान कमजोर बना हुआ है जबकि कुछ में यह लाभप्रद रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\