खेल की खबरें | घोषाल सेमीफाइनल में, चिनप्पा क्वार्टर फाइनल में हारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत के शीर्ष स्क्वाश खिलाड़ी सौरव घोषाल पुरूष एकल सेमीफाइनल में पहुंच गए लेकिन जोशना चिनप्पा राष्ट्रमंडल खेलों की महिला एकल स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में कनाडा की होली नॉटन से हारकर बाहर हो गई ।

बर्मिंघम, एक अगस्त भारत के शीर्ष स्क्वाश खिलाड़ी सौरव घोषाल पुरूष एकल सेमीफाइनल में पहुंच गए लेकिन जोशना चिनप्पा राष्ट्रमंडल खेलों की महिला एकल स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में कनाडा की होली नॉटन से हारकर बाहर हो गई ।

दुनिया के 15वें नंबर के खिलाड़ी घोषाल ने स्कॉटलैंड के ग्रेग लेबोन को 11 . 5, 8 . 11, 11 . 7, 11 . 3 से हराया । अब उनका सामना न्यूजीलैंड के पॉल कोल से होगा ।

वहीं 18 बार की राष्ट्रीय चैम्पियन जोशना अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर सकी और 9 . 11, 5 . 11, 13 . 15 से हार गई ।

उन्होंने शुरूआत अच्छी की लेकिन 6 . 3 से बढत बनाने के बाद पकड़ ढीली कर दी । तीसरे गेम में उन्होंने वापसी की कोशिश की लेकिन नाकाम रही ।

इससे पहले सुनयना सना कुरूविला ने श्रीलंका की चनित्मा सिनाली को महिला एकल वर्ग के प्लेट क्वार्टर फाइनल में हरा दिया ।

कोच्चि की सुनयना ने 11 . 3, 11 . 2, 11 . 2 से जीत दर्ज की । सुनयना महिला एकल प्लेट सेमीफाइनल में रात को खेलेंगी ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस