देश की खबरें | गाजीपुर लैंडफिल की ऊंचाई अगले एक साल में 30-40 फुट कम हो जाएगी : गौतम गंभीर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्वी दिल्ली से भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने शुक्रवार को गाजीपुर लैंडफिल (कूड़ा डालने की जगह) का निरीक्षण किया और कहा कि अगले एक साल में कूड़े के ढेर की ऊंचाई 30 से 40 फुट कम होने की संभावना है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 11 सितंबर पूर्वी दिल्ली से भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने शुक्रवार को गाजीपुर लैंडफिल (कूड़ा डालने की जगह) का निरीक्षण किया और कहा कि अगले एक साल में कूड़े के ढेर की ऊंचाई 30 से 40 फुट कम होने की संभावना है।

इससे पहले गंभीर ने दावा किया था कि लैंडफिल की ऊंचाई 40 फुट तक कम हुयी है।

यह भी पढ़े | Sudarshan TV: दिल्ली हाईकोर्ट ने सुदर्शन टीवी के ‘बिंदास बोल’ कार्यक्रम के प्रसारण को रोकने से किया मना.

गंभीर ने लैंडफिल स्थान पर चार ‘ट्रॉमेल’ मशीनों का उद्घाटन किया।

उन्होंने कहा, "यह एक सतत प्रक्रिया है। यहां पहले से ही आठ ट्रॉमेल मशीनें लगी हुयी हैं। इन चार मशीनों के साथ अब यहां 2,600 टन कचरे का निस्तारण हो सकेगा। यहां प्रति दिन 2,400 टन कचरा प्राप्त होता है।"

यह भी पढ़े | DGCA: कंगना रानौत की विमान यात्रा के दौरान सुरक्षा का उल्लंघन, डीजीसीए ने IndiGo Airlines से मांगी रिपोर्ट.

उन्होंने कहा कि एक साल के अंदर पूर्वी दिल्ली नगर निगम ने यहां 12 ट्रॉमेल मशीनें लगाई हैं।

गंभीर ने कहा कि इन मशीनों के अलावा कचरे को अलग करने के लिए यहां एक अत्याधुनिक संयंत्र की स्थापना के लिए भी बातचीत चल रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारा लक्ष्य कूड़े को साफ करना है। हमने पहले ही लैंडफिल की ऊंचाई 40 फुट कम की थी। उम्मीद है कि अगले एक साल में 30-40 फुट की ऊंचाई और अन्य दो से तीन साल में लैंडफिल की ऊंचाई आधी रह जाएगी।’’

क्रिकेटर से नेता बने गंभीर ने कहा कि गाजीपुर लैंडफिल स्थान पूर्वी दिल्ली का ही नहीं बल्कि पूरे नगर का मुद्दा है।

उन्होंने दावा किया, ‘‘गाजीपुर लैंडफिल ऐसा मुद्दा है जो पूरी दिल्ली को प्रभावित करता है और इससे निजात पाने के लिए सभी एजेंसियों को एक साथ काम करने की आवश्यकता है। मैंने फरवरी में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एक पत्र लिखा था और उन्हें एक साथ लैंडफिल स्थान का दौरा करने तथा सभी अधिकारियों के साथ एक बैठक करने का निमंत्रण दिया था। लेकिन आज तक उनकी ओर से कोई जवाब नहीं आया है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\