देश की खबरें | गाजियाबाद: महिला ने नौकरी के बहाने दुष्कर्म का आरोप लगाया, मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गाजियाबाद पुलिस ने मुरादनगर की एक निजी फैक्ट्री में नौकरी दिलाने का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म करने के आरोप में एक महिला के करीबी रिश्तेदार के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

गाजियाबाद (उप्र), 28 अप्रैल गाजियाबाद पुलिस ने मुरादनगर की एक निजी फैक्ट्री में नौकरी दिलाने का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म करने के आरोप में एक महिला के करीबी रिश्तेदार के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कहा कि महिला को युवक ने कई बार होटल में मिलने के लिए बुलाया था।

सहायक पुलिस आयुक्त-मसूरी निमिष पाटिल ने बताया कि बलात्कार के आरोपी की पहचान आशीष (30) के रूप में हुई है, जो राज्य के शाहजहांपुर जिले का रहने वाला है, जबकि पीड़िता (20) हरदोई जिले की रहने वाली है।

उन्होंने बताया कि आरोप है कि महिला को होटल में बुलाकर नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और अश्लील वीडियो बना ली।

पाटिल ने कहा कि आरोपी ने पीड़िता को घटना के बारे में किसी को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी।

पुलिस के मुताबिक महिला को अपने जाल में फंसाने के लिए आशीष ने उसे आश्वासन दिया कि वह नौकरी लगने के बाद उससे शादी कर लेगा। इसके बाद उसने पीड़िता से कई बार दुष्कर्म किया और काफी समय बीत जाने के बाद भी जब आशीष के आश्वासन के मुताबिक उसे कोई नौकरी नहीं मिली तो उसने आपबीती अपने माता-पिता को बताई।

इसके बाद उन्होंने मुरादनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर बुधवार को आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज