देश की खबरें | गाजियाबाद: दो लोगों की हत्या के आरोप में तीन व्यक्ति गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस ने गाजियाबाद के सिहानी रोड इलाके में दुश्मनी के कारण दो लोगों की गोली मारकर हत्या करने के आरोप में तीन व्यक्तियों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया।
गाजियाबाद (उप्र), 12 जुलाई पुलिस ने गाजियाबाद के सिहानी रोड इलाके में दुश्मनी के कारण दो लोगों की गोली मारकर हत्या करने के आरोप में तीन व्यक्तियों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक, बृहस्पतिवार की रात विकास (30) और उसके चचेरे भाई नवीन (27) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
पुलिस उपायुक्त (सिटी जोन) कुंवर धनंजय सिंह ने शुक्रवार को बताया कि जांच में पाया गया कि इन दोनों की अनुज और उसके परिवार के साथ दुश्मनी थी।
उन्होंने बताया कि अनुज, उसके पिता ओमवीर और कुलदीप नाम के एक व्यक्ति के खिलाफ इस घटना के संबंध में हत्या का मामला दर्ज किया गया।
उन्होंने कहा कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
सिंह ने बताया कि अनुज ने हत्या के आरोप स्वीकार कर लिए हैं और उसके पास से एक तमंचा भी बरामद किया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 12, 2024 10:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

