खेल की खबरें | भारत के खिलाफ खेलने का मौका मिलना हमारे लिए बड़ी बात: पौडेल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. नेपाल के कप्तान रोहित पौडेल ने रविवार को कहा कि भारत जैसी दिग्गज टीमों के खिलाफ खेलने से उन्हें अपनी क्रिकेट यात्रा में काफी मदद मिलेगी।

पालेकल, तीन सितंबर नेपाल के कप्तान रोहित पौडेल ने रविवार को कहा कि भारत जैसी दिग्गज टीमों के खिलाफ खेलने से उन्हें अपनी क्रिकेट यात्रा में काफी मदद मिलेगी।

नेपाल सोमवार को यहां एशिया कप के अपने आखिरी ग्रुप ए मैच में भारत से भिड़ेगा।

टीम को टूर्नामेंट के शुरुआती मैच में मुल्तान में पाकिस्तान के खिलाफ करारी शिकस्त मिली थी।

पौडेल ने मैच पूर्व संध्या पर कहा, ‘‘हम सभी बहुत उत्साहित हैं, खासकर भारत के खिलाफ खेलने को लेकर। हमें ऐसे मौके बार-बार नहीं मिलते। इसलिए, यह हम सभी के लिए सबसे बड़े मंच पर अपने देश का प्रतिनिधित्व करने का एक बड़ा अवसर है।’’

पौडेल ने उम्मीद जताई कि सोमवार को बारिश नहीं होगी। सोमवार को हालांकि 70 फीसदी बारिश का पूर्वानुमान है।

पौडेल ने कहा, ‘‘ मौसम हमारे नियंत्रण में नहीं है। लेकिन हम उम्मीद कर रहे हैं कि हमें बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए भारत के खिलाफ खेलने का मौका मिलेगा। ऐसे मौके के अलावा हमें केवल छोटी टीमों के साथ खेलने का मौका मिलता है।’’

पौडेल ने कहा, ‘‘हमने कभी नहीं सोचा था कि हमें पाकिस्तान और भारत के खिलाफ लगातार दो मैच खेलने का मौका मिलेगा। हम ऐसे मौकों को भुनाना चाहते हैं ताकि क्रिकेट जगत हम पर ध्यान दे सके।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Ruturaj Gaikwad IPL Stats Against RR: आईपीएल इतिहास में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं ऋतुराज गायकवाड़ का प्रदर्शन, देखें घातक सलामी बल्लेबाज के आकंड़ें