विदेश की खबरें | चीन में जर्मनी के नए राजदूत, मर्केल के पूर्व सलाहकार जेन हेकर का निधन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. विदेश मंत्रालय ने सोमवार तड़के एक संक्षिप्त बयान में हेकर के आकस्मिक निधन की जानकारी दी। बयान में यह नहीं बताया गया कि हैकर का निधन कब और कहां हुआ तथा उनकी मौत की वजह क्या रही।

विदेश मंत्रालय ने सोमवार तड़के एक संक्षिप्त बयान में हेकर के आकस्मिक निधन की जानकारी दी। बयान में यह नहीं बताया गया कि हैकर का निधन कब और कहां हुआ तथा उनकी मौत की वजह क्या रही।

मंत्रालय की प्रवक्ता एंड्रिया सासे ने कहा, ‘‘इस बात का कोई संकेत नहीं है कि हैकर के निधन का उनकी राजनीतिक जिम्मेदारी से कोई लेना देना है।’’

जब नियमित सरकारी संवाददाता सम्मेलन में सासे से पूछा गया कि क्या अधिकारी इस बारे में और विवरण जारी करेंगे तो उन्होने कहा कि मंत्रालय के पास इस समय इससे ज्यादा जानकारी नहीं है।

विदेश मंत्रालय की वेबसाइट पर हेकर के परिचय के अनुसार वह विवाहित थे और उनके तीन बच्चे हैं। उन्हें अगस्त में राजदूत बनाया गया था।

चीन के विदेश मंत्रालय के अनुसार वह एक अगस्त को चीन पहुंचे थे और 24 अगस्त को उन्होंने अपना परिचय पत्र सौंपा था।

गृह मंत्रालय के पूर्व अधिकारी और जर्मनी की संघीय प्रशासनिक अदालत में न्यायाधीश रहे हेकर ने 2015 में चांसलर कार्यालय में काम शुरू किया था। वह 2017 में मर्केल के विदेश नीति सलाहकार बन गये थे जो एक प्रभावशाली पद है।

मर्केल ने एक बयान में कहा कि जेन हेकर के निधन से उन्हें बहुत दु:ख हुआ है।

चीन की सरकार ने भी हेकर के निधन पर दु:ख जताया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने बीजिंग में दैनिक ब्रीफिंग में कहा, ‘‘हम राजदूत जेन हेकर के आकस्मिक निधन की खबर सुनकर स्तब्ध हैं। वह अपना पद संभालने के बाद से चीन-जर्मनी रिश्तों को बढ़ाने के लिए सक्रियता से काम कर रहे थे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\