विदेश की खबरें | जर्मनी ने 81 अफगान नागरिकों को उनके देश वापस भेजा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. जर्मनी में नई सरकार द्वारा प्रवासन पर सख्त रुख अपनाये जाने के बाद पहली बार और अफगानिस्तान में तालिबान के सत्ता पर कब्जे के बाद दूसरी बार ऐसा हुआ है।
जर्मनी में नई सरकार द्वारा प्रवासन पर सख्त रुख अपनाये जाने के बाद पहली बार और अफगानिस्तान में तालिबान के सत्ता पर कब्जे के बाद दूसरी बार ऐसा हुआ है।
गृह मंत्रालय ने बताया कि शुक्रवार सुबह रवाना हुई उड़ान में 81 अफगान नागरिकों को वापस भेजा गया। ये सभी पुरुष हैं और पहले से ही न्यायिक प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की जा चुकी थी। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि यह निर्वासन कतर की मदद से संभव हुआ और सरकार भविष्य में और अधिक लोगों को अफगानिस्तान निर्वासित करने की योजना बना रही है।
करीब 10 महीने पहले, जर्मनी की पूर्ववर्ती सरकार ने 2021 में तालिबान की सत्ता में वापसी के बाद पहली बार अफगान नागरिकों को उनके देश वापस भेजा था।
तत्कालीन चांसलर ओलाफ़ शोल्ज ने शरणार्थियों को निर्वासित करने का संकल्प लिया था।
फरवरी में हुए चुनाव में नए चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ ने कठोर प्रवासन नीति को अपने अभियान का केंद्रीय मुद्दा बनाया था।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 18, 2025 06:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

