पुलिस और अभियोजकों ने कहा कि रविवार तड़के 32 वर्ष के एक व्यक्ति और एक अन्य व्यक्ति को डॉर्टमुंड के उत्तर-पश्चिम स्थित कैस्ट्रोप-रॉक्सेल शहर में हिरासत में लिया गया।
उन्होंने एक संयुक्त बयान में कहा कि इस व्यक्ति पर इस्लामी चरमपंथ से प्रेरित होकर एक गंभीर हमले की योजना बनाने का संदेह है। उन्होंने कहा कि रासायनिक हमले के लिए उसने कथित तौर पर ‘साइनाइड’ और ‘रायसिन’ हासिल किया था।
जर्मन समाचार एजेंसी डीपीए ने बताया कि संदूषण रोधक सूट पहने विशेषज्ञों ने व्यक्ति के घर से सबूत हासिल किए।
टैबलॉयड अखबार बिल्ड ने बताया कि जर्मन अधिकारियों को एक सहायक खुफिया एजेंसी से रासायनिक हमले की कथित योजना के बारे में जानकारी मिली थी।
जर्मन पुलिस ने पांच साल पहले एक ट्यूनीशियाई व्यक्ति और उसकी पत्नी को इस्लामिक स्टेट समूह के नाम पर ‘रायसिन’ हमले की योजना बनाने के संदेह में गिरफ्तार किया था। बाद में उन्हें दोषी पाया गया था और क्रमशः 10 और आठ साल की कैद की सजा सुनाई गई थी।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY