देश की खबरें | जर्मनी के राजदूत गये मथुरा के हाथी देखभाल केंद्र , ‘रिफ्यूज टू राइड’ कैंपेन को दिया समर्थन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जर्मनी के राजदूत वाल्टर जे लिण्डनर मथुरा जनपद के चुरमुरा गांव में उत्तर प्रदेश के वन विभाग के सहयोग से एक गैरसरकारी संगठन द्वारा एक दशक पूर्व स्थापित किए गए ‘हाथी संरक्षण केंद्र’ में गये। गैर सरकारी संगठन ने यह जानकारी दी।

मथुरा (उप्र), आठ जुलाई जर्मनी के राजदूत वाल्टर जे लिण्डनर मथुरा जनपद के चुरमुरा गांव में उत्तर प्रदेश के वन विभाग के सहयोग से एक गैरसरकारी संगठन द्वारा एक दशक पूर्व स्थापित किए गए ‘हाथी संरक्षण केंद्र’ में गये। गैर सरकारी संगठन ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा, ‘‘ हमें दुनिया में कहीं भी यहां तक भारत में भी हाथियों पर की जाने वाली क्रूरता का जबर्दस्त विरोध करना चाहिए।’’

एसओएस द्वारा संचालित इस केंद्र के दौरे के दौरान वाल्टर जे. लिंडनर ने कहा, ‘‘संस्था के कर्मचारियों द्वारा इन हाथियों की प्यार से देखभाल करते हुए देखना वास्तव में मेरे दिल को लुभा गया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे ‘रिफ्यूज टू राइड’ कैम्पेन को अपना समर्थन देने में खुशी हो रही है।’’

एनजीओ के डायरेक्टर (कंजरवेशन प्रोजेक्ट्स) बैजूराज एमवी ने कहा, पूरी दुनिया में भारत में एशियाई हाथियों की आबादी सबसे अधिक है और इनका संरक्षण करना अत्यंत महत्वपूर्ण है और हम हाथियों को स्वतंत्रता से रहने, अच्छा स्वास्थ्य और एक बेहतर जीवन देने की पूरी कोशिश करते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\