एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | भू-राजनीतिक घटनाक्रमों, कोविड-19 के रुख से तय होगी शेयर बाजार की चाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भू-राजनीतिक घटनाक्रम तथा कोविड-19 महामारी के रुख से इस सप्ताह शेयर बाजारों की दिशा तय होगी। विश्लेषकों ने यह जताई है।

जरुरी जानकारी | भू-राजनीतिक घटनाक्रमों, कोविड-19 के रुख से तय होगी शेयर बाजार की चाल

नयी दिल्ली, 21 जून भू-राजनीतिक घटनाक्रम तथा कोविड-19 महामारी के रुख से इस सप्ताह शेयर बाजारों की दिशा तय होगी। विश्लेषकों ने यह जताई है।

विश्लेषकों ने कहा कि इस सप्ताह शेयर बाजारों की दृष्टि से कोई बड़ा घटनाक्रम नहीं है।

यह भी पढ़े | जम्मू कश्मीर: शोपियां एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने अब तक 5 आतंकियों को किया ढेर, ऑपरेशन जारी.

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लि. के खुदरा शोध प्रमुख सिद्धार्थ खेमका ने कहा कि धारणा में सुधार और धन-प्रवाह की स्थिति बेहतर होने की वजह से निकट भविष्य में बाजार की रफ्तार कायम रहेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘वैश्विक रुख और भू-राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा मासिक वायदा एवं विकल्प के निपटान से बाजार की दिशा तय होगी।’’

यह भी पढ़े | चीन पर राम माधव बोले-सीमा पर सतर्कता और शक्ति से पहरा देना हमारी पहली प्राथमिकता.

विश्लेषकों का कहना है कि शेयर आधारित गतिविधियों के अलावा वैश्विक बाजारों और विदेशी कोषों के रुख से बाजार की चाल तय होगी। उन्होंने कहा कि इसके अलावा रुपये के उतार-चढ़ाव तथा कच्चे तेल की कीमतें बाजार को प्रभावित करेंगी।

सैमको सिक्योरिटीज एंड स्टॉकनोट के संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) जिमीत मोदी ने कहा, ‘‘‘इस सप्ताह कोई बड़ा घटनाक्रम नहीं है। पूरी दुनिया में बाजार यह आकलन करने का प्रयास कर रहे हैं कि लॉकडाउन में ढील से आर्थिक मांग की स्थिति में क्या सुधार होता है।’’

उन्होंने कहा कि अभी तक इसको लेकर प्रतिक्रिया मिली जुली है और अभी यह अनुमान लगाना आसान नहीं है कि अर्थव्यवस्थाओं की स्थिति कितनी तेजी से सुधरेगी।

बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 950.85 अंक या 2.81 प्रतिशत चढ़ा।

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार रविवार को देश में कोविड-19 संक्रमण के मामलों में रिकॉर्ड 15,413 की बढ़ेातरी हुई। अब इसके मामले 4,00,000 को पार कर गए हैं। देश में इस महामारी से अब तक 13,254 लोगों की जान गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 21, 2020 06:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).